Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

गुरुग्राम में आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

Crime News Haryana, Gurugram, Haryana, Police, Haryana Police, Crime News, Crime News India, IPL, IPL Match, Gurugram Police, Indian Premier League, IPL 2023
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुरुग्राम , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध शाखा (पूर्व) की एक टीम ने आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तुषार उर्फ रोमी, विपिन कुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार सोलंकी उर्फ बोलू, रविंदर ठकरान और जितेंद्र उर्फ ठीले के रूप में हुई है।

आरोपियों को सेक्टर-53 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता सुभाष बोकेन ने कहा, खास जानकारी के आधार पर, पुलिस ने मौके पर छापा मारा और आरोपियों को तब पकड़ा जब वे किंग्स इलेवन पंजाब और मुंबई इंडियंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे।

पुलिस ने उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, चार एलईडी टीवी और एक इंटरनेट मॉडम और 32,710 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, छापे के दौरान उन्होंने देखा कि एक आरोपी एक रजिस्टर में खेल के बारे में कुछ लिख रहा है, जबकि उसके साथी ने फोन पर दरों के बारे में बताया।

हमने उनके कब्जे से एक डायरी भी बरामद की, जिसमें संकेत दिया गया था कि संदिग्ध का नेटवर्क कोलकाता से जुड़ा था। वे विभिन्न मोबाइल ऐप के जरिए करोड़ों रुपये की सट्टेबाजी में शामिल थे।संदिग्धों के खिलाफ गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाने में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Haryana , Gurugram , Haryana , Police , Haryana Police , Crime News , Crime News India , IPL , IPL Match , Gurugram Police , Indian Premier League , IPL 2023

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD