Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

क्राइम थ्रिलर 'आजम' में ग्रे किरदार निभाएंगे जिम्मी शेरगिल

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Jimmy Shergill, Aazam, Aazam Movie, Aazam Release Date
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

एक्टर जिमी शेरगिल अपकमिंग क्राइम थ्रिलर 'आजम' में एक अलग किरदार में नजर आएंगे। यह प्रोजेक्ट 19 मई को रिलीज होगा। निमार्ताओं ने 'आजम' का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। इसमें जावेद के रूप में जिमी का लुक दिखाया गया है। पोस्टर में जिमी मुंबई के आइकॉनिक गेटवे ऑफ इंडिया में नजर आ रहे हैं।

जिमी ने कहा: मैं नवाब खान के करीबी सहयोगी जावेद की भूमिका निभा रहा हूं, जो शहर के अंडरवल्र्ड के सबसे शक्तिशाली डॉन में से एक है। जावेद का रोल चुनौतीपूर्ण है।निर्देशक श्रवण तिवारी ने कहा: आजम' मेरे लिए पेंशन प्रोजेक्ट है, और मैं इस मनोरंजक कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए उत्साहित हूं। 

फिल्म क्राइम, थ्रिलर और मिस्ट्री शैलियों का मिश्रण है और हमने दर्शकों को उनकी सीटों से बांधे रखने के लिए कड़ी मेहनत की है।'आजम' माफिया डॉन नवाब खान के उत्तराधिकार की लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शहर पर शासन करने वाले पांच भागीदारों के सिंडिकेट को कंट्रोल करता है। 

नवाब का बेटा कादर व्यापार में उसका वैध उत्तराधिकारी है, लेकिन वह अपने सहयोगी जावेद की सलाह पर अपने पिता के सभी सहयोगियों को खत्म करने की योजना बना रहा है। हालांकि, कादर की योजना नाकाम हो जाती है क्योंकि अन्य सिंडिकेट सदस्यों के बीच गैंग वॉर छिड़ जाता है। इसी साजिश के बीच डीसीपी जोशी गैंगवार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Jimmy Shergill , Aazam , Aazam Movie , Aazam Release Date

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD