Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

स्वीकार करना मुश्किल कि गेंदबाजों ने दिए 235 रन : नीतीश राणा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Nitish Rana, Kolkata Knight Riders, Chennai Super Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स से 49 रन की हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा ने कहा कि उनके लिए यह मानना मुश्किल है कि गेंदबाजों ने घरेलू मैदान पर 235 रन दे दिए। ये कोलकाता की लगातार चौथी हार थी। रविवार को कोलकाता ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और पावर-प्ले में चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। 

लेकिन उनमें से कोई भी चेन्नई के बल्लेबाजी क्रम को तोड़ने में सफल नहीं हुआ। डेवोन कॉनवे ने 56 रन बनाए जो उनका इस सीजन में लगातार चौथा अर्धशतक था।इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने नाबाद 29 गेंदों में 71 रन बनाए और शिवम दुबे ने 21 गेंदों में तेज अर्धशतक जड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को 235/4 के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया, जो आईपीएल में इस स्टेडियम पर सबसे बड़ा स्कोर भी है।

राणा ने खेल समाप्त होने के बाद कहा, पूरा क्रेडिट अजिंक्य रहाणे को जाता है। उस पिच पर 235 रन बनाना मुश्किल था। हम अपने खेल में सुधार नहीं कर पा रहे हैं।केकेआर की ओर से जेसन रॉय और रिंकू सिंह ने शानदार अर्धशतक लगाए, लेकिन वे काफी नहीं थे। कोलकाता 186/8 पर सिमट गया और अब अंक तालिका में आठवें स्थान पर फिसल गया है।

राणा ने कहा, अगर हम बड़ी टीमों के खिलाफ इतने बड़े टूनार्मेंट में अपनी गलतियों को दोहराते रहेंगे, तो पीछे रह जाएंगे। हमें इतने बड़े स्कोर का पीछा करते हुए एक अच्छी शुरूआत (पावरप्ले में) करने की जरूरत थी, लेकिन हम इसे हासिल नहीं कर सके और हम हार गए।

कॉनवे ने 73 रन की धमाकेदार ओपनिंग साझेदारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और आईपीएल 2023 में अपने अच्छे प्रदर्शन के लिए बेहतर स्ट्रोकप्ले के साथ-साथ अपने साथी ऋतुराज गायकवाड़ को श्रेय दिया।मुझे लगता है कि ऋतु के साथ मेरी साझेदारी अच्छी चल रही है। बहुत सारा श्रेय उसे जाता है। 

मुझे हमेशा शरीर पर गेंद के साथ एक समस्या रही है, लेकिन मैं इस पर काबू पा रहा हूं। अपने पैरों (स्पिनरों के खिलाफ) का इस्तेमाल कर मैं अच्छी स्थिति में पहुंच जाता हूं और गति प्राप्त करता हूं।चेन्नई में जो संस्कृति है वह हमारे लिए बहुत खास है और हमारे लिए इस गति को जारी रखने के बारे में है। निश्चित रूप से, एमएस दोनी के होने से हमें ऐसा लगता है कि हर खेल घरेलू खेल जैसा है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Nitish Rana , Kolkata Knight Riders , Chennai Super Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD