Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

फेडरेशन गतका कप में चंडीगढ़ के लड़कों और पंजाब की लड़कियों ने जीत हासिल की

महाराष्ट्र की टीम ने जीता फेयर प्ले अवॉर्ड

Gatka, National Gatka Association, Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 24 Apr 2023

Last updated on: Apr 24, 2023, 00:00 IST

वर्ल्ड गतका फेडरेशन से मान्यता प्राप्त नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित पहले फेडरेशन गतका कप के अंतिम दिन लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ के लड़के विजयी रहे जबकि लड़कियों के वर्ग में पंजाब की लड़कियों ने जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इस दो दिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट के दौरान महाराष्ट्र ने फेयर प्ले अवार्ड जीता जबकि झारखंड को बेस्ट इंप्रूव्ड टीम का पुरस्कार मिला।  

हरियाणा की अर्जमीत कौर ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता जबकि चंडीगढ़ के यशप्रीत सिंह ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार प्राप्त किया। आज की फाइनल गतका प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के खेल निदेशक डॉ. दलविंदर सिंह के साथ चंडीगढ़ प्रशासन के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील राय, नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, चंडीगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव एन.एस. ठाकुर और चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदीप सिंह बुट्रेला ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ.  दलविंदर सिंह ने सभी खिलाड़ियों को आदर्श खेल भावना के साथ खेलने और भविष्य में बेहतर प्रतियोगिताओं के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया  (एन.जी.ए.आई.) के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल स्टेट एवॉर्डी ने घोषणा की कि दूसरा फेडरेशन गतका कप छत्तीसगढ़ में आयोजित किया जाएगा और चैंपियंस गतका ट्रॉफी के राष्ट्रीय टूर्नामेंट में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए चंडीगढ़ गतका एसोसिएशन के महासचिव राजदीप सिंह बाली और वित्त सचिव सिमरनजीत सिंह ने बताया कि इस दो दिवसीय राष्ट्रीय टूर्नामेंट में 13 राज्यों के लड़के और लड़कियों की गतका टीमों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लड़कियों की गतका सोटी (व्यक्तिगत) फाइनल प्रतियोगिता में हरियाणा की परमजीत कौर ने स्वर्ण, झारखंड की काजल ने रजत, पंजाब की किरणदीप कौर और मध्य प्रदेश की  महक ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता। इसी तरह गतका सोटी (व्यक्तिगत) लड़कों के फाइनल में पंजाब के गुरसागर सिंह ने गोल्ड मेडल, चंडीगढ़ के जीवनजोत सिंह ने सिल्वर मेडल और छत्तीसगढ़ के अर्शदीप सिंह तथा उत्तराखंड के जयदीप सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।

लड़कियों की फ्री-स्टिक (टीम) स्पर्धा में पंजाब की हरमीत कौर, जसप्रीत कौर और सुमनदीप कौर ने स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा की कंचनप्रीत कौर, तमन्ना और हिमांशी ने रजत पदक जीता। इसी वर्ग में जम्मू-कश्मीर की सिमरनजीत कौर, मनजोत कौर और परमजीत कौर तथा दिल्ली की सुखुम कौर, हरप्रीत कौर, इशिनीत कौर ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता।

लड़कों की फरी-स्टिक (टीम) स्पर्धा में चंडीगढ़ के सरबजीत सिंह, यशप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीते। बिहार के रिशु राज, विशाल सिंह और अंकुश कुमार ने रजत पदक जीते जबकि पंजाब के वीरू सिंह, कमलप्रीत सिंह और अनमोलदीप सिंह तथा छत्तीसगढ़ के मनदीप सिंह, राजवीर सिंह और दीपांशु यादव ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीते।

इस मौके पर अन्य के अलावा एन.जी.ए.आई. के उपाध्यक्ष सुखचैन सिंह, अंतरराष्ट्रीय सिख शश्तर विद्या काउंसिल के सचिव बलजीत सिंह, चंडीगढ़ किश्ती चालन एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट राजीव शर्मा, गतका एसोसिएशन पंजाब के संयुक्त सचिव वरिंदरपाल सिंह नारंगवाल, कोर्डिनेटर इंदरजोध सिंह जीरकपुर, जिला गतका एसोसिएशन रूपनगर की अध्यक्ष बीबी मनजीत कौर आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Gatka , National Gatka Association , Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD