Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंजाब की सुरक्षा के लिए हम कठोर निर्णय लेने को भी तैयार : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में अमन-चैन और सुरक्षा के लिए वह वचनबद्ध हैं और इसके लिए कठोर निर्णय लेने के लिए भी तैयार हैं। केजरीवाल ने कहा, "पंजाब सरकार ने अमृतपाल को गिरफ्तार कर कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों को कड़ा संदेश दिया है। 

अमृतपाल के करीबियों के खिलाफ पिछले एक महीने से लगातार कार्रवाई हो रही थी। अमृतपाल के अड्डों पर छापेमारी की हुई। इसके बाद उसके सामने कोई विकल्प नहीं बचा और विवश होकर उसे गिरफ्तारी देनी पड़ी।"केजरीवाल ने अमृतपाल की गिरफ्तारी के बाद कहा कि कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मिशन को बड़ी परिपक्वता और साहस के साथ पूरा किया है। 

पूरे मिशन में बिना किसी रक्तपात और गोली चलाए पंजाब पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। उन्होंने पूरे मिशन के दौरान शांति बनाए रखने और पंजाब सरकार का साथ देने के लिए वहां की जनता का धन्यवाद किया है।वहीं, आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, "अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी ने यह साबित कर दिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार कानून व्यवस्था के मामले में कोई भी समझौता नहीं करेगी। 

पंजाब की जनता की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। पंजाब के लोगों को अमन-चैन, शांति और सुख प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। आज यह बात साबित हो गई कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार जरूरत पड़ने पर सख्त से सख्त कदम उठा सकती है।

पिछले एक महीने से लगातार अमृतपाल के करीबियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही थी। अमृतपाल के अड्डों पर छापेमारी की हुई। इसके बाद अमृतपाल के सामने कोई विकल्प नहीं बचा और विवश होकर उसको अपनी गिरफ्तारी देनी पड़ी और पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।"

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि इस घटना ने दो संदेश दिए हैं। पहला, आप की सरकार किसी को भी पंजाब के अंदर अमन-चैन भंग करने की आजादी नहीं देगी। इसके लिए जो भी बड़े से बड़े कदम उठाने होंगे, वो उठाएगी।

दूसरा, पंजाब के अंदर कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए कानूनी दायरे में कैसे काम किया जाए, इसका भी पंजाब की आप सरकार ने एक रोल मॉडल पेश किया है। पिछले एक-डेढ़ महीने से लगातार यह ऑपरेशन चल रहा था। बिना किसी क्षति के कानून की मर्यादा बनाए रखते हुए इस पूरे ऑपरेशन को अंतिम रूप दिया गया।

 एक-एक कर अमृतपाल के सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया। चारों तरफ नाकेबंदी की गई और उसका परिणाम यह हुआ कि आज बिना किसी हिंसा और बिना कानून का उल्लंघन किए अमृतपाल की गिरफ्तारी हुई है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD