Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

क्रिप्टो संपत्तियों के विनियमन के लिए वैश्विक सहमति जरूरी: निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को क्रिप्टो संपत्तियों को विनियमित करने के लिए वैश्विक सहमति की आवश्यकता पर जोर दिया। बेंगलुरू में विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्रिप्टो संपत्तियों पर किसी भी प्रकार के विनियमन के लिए प्रत्येक देश की सहमति की आवश्यकता होगी, अन्यथा यह प्रभावी नहीं होगा।

सीतारमण ने कहा कि भारत ने अपनी जी20 अध्यक्षता के तहत क्रिप्टो संपत्ति विनियमन को इस वर्ष के लिए एक एजेंडा आइटम के रूप में रखा है।आईएमएफ ने क्रिप्टो-मुद्रा और जिस तरह से यह व्यापक आर्थिक स्थिरता को प्रभावित कर सकता है उस पर पर एक पेपर पेश किया है।

सीतारमण ने कहा, वित्तीय स्थिरता बोर्ड (एफएसबी), जिसे जी20 द्वारा स्थापित किया गया था, एक रिपोर्ट देने के लिए सहमत हो गया है जो वित्तीय स्थिरता पर भी ध्यान केंद्रित करेगा।वित्त मंत्री ने कहा कि एफएसबी और आईएमएफ दोनों की रिपोर्ट पर जुलाई में चर्चा की जाएगी, जब वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंकों के गवर्नर जी20 में मिलेंगे।

सीतारमण ने आगे कहा कि सरकार कर आधार को व्यापक बनाने के लिए कई उपाय कर रही है।उन्होंने कहा, हम कम कर दरों और कम छूट के साथ एक समानांतर, सरलीकृत आयकर व्यवस्था लाए हैं। लोगों को करों का भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बदलाव लाए गए हैं।

वेतनभोगी वर्ग को कभी-कभी लगता है कि केवल उन्हीं पर बोझ क्यों हैं, दूसरों पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते ? उन्हें याद रखना चाहिए कि सरकार दूसरों तक भी पहुंच रही है। बड़े खचरें पर अब कर लगाया जा रहा है, वे टीडीएस का भुगतान कर रहे हैं। इसलिए कर जाल का विस्तार हो रहा है।

वैश्विक आर्थिक परि²श्य पर बोलते हुए, वित्त मंत्री ने कहा: जब यूरोप में युद्ध शुरू हुआ तब कोविड पूरी तरह से खत्म भी नहीं हुआ था और इसके वैश्विक परिणाम सामने आए। ईंधन की कीमतें बढ़ गईं और कई देशों में खाद्य असुरक्षा देखी गई।सीतारमण ने कहा, कोविड के दौरान कई विकसित अर्थव्यवस्थाओं ने नोट छापकर बांटे। 

इस फॉमूर्ले के परिणामस्वरूप उनकी अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति दहाई अंक में पहुंच गई, जो कि 30-40 वर्षों में वहां नहीं देखी गई थी।मुद्रास्फीति पर, उन्होंने कहा कि शुरू में ब्याज दरें लंबे समय तक कम थीं और अब मुद्रास्फीति की दरें उन देशों में लंबे समय तक ज्यादा हैं, जिन्होंने करेंसी नोट छापे और इसे कोविड के दौरान वितरित किया।

सीतारमण ने कहा, उनकी अर्थव्यवस्था में अस्थिरता है और वह अभी मंदी के दौर में है, जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD