Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

हम चीजों को लेकर चिंता नहीं कर सकते : रोहित शर्मा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Rohit Sharma, Punjab Kings, Mumbai Indians, Sam Curran, Harpreet Singh, Jitesh Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुम्बई , 23 Apr 2023

Last updated on: Apr 23, 2023, 00:00 IST

पंजाब किंग्स के हाथों 13 रन की हार के बाद मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि आईपीएल में अभी काफी समय बचा है और वे निराश होकर चीजों के बारे में चिंता नहीं कर सकते।कार्यवाहक कप्तान सैम करन की 29 गेंदों पर 55 रन, हरप्रीत सिंह की 28 गेंदों पर 41 रन और जितेश शर्मा की सात गेंदों पर 25 रन की तूफानी पारियों की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में 214/8 रन का मजबूत स्कोर बना लिया।

मुम्बई की तरफ से कैमरून ग्रीन ने 43 गेंदों पर 67 रन, सूर्यकुमार यादव ने 26 गेंदों पर 57 रन और टिम डेविड ने 13 गेंदों पर नाबाद 25 रन की पारियां खेलीं लेकिन अर्शदीप सिंह 4/29 का स्पैल मुम्बई की उम्मीदों पर भारी पड़ गया और वे शनिवार रात मुकाबला 13 रन से हार गए।

रोहित ने स्वीकार किया कि घर पर हारना निराशाजनक है लेकिन साथ ही कहा कि टीम मौजूदा सत्र में सही दिशा में है। मुंबई इंडियंस तीन जीत और तीन हार के साथ तालिका में सातवें स्थान पर हैं।मुम्बई के कप्तान ने मैच के बाद प्रेजेंटेशन में कहा, "डैथ गेंदबाजी में हमें निराशा मिली है। 

हमने फील्ड में कुछ गलतियां कीं जो हो सकती हैं। हम इसमें ज्यादा नहीं जाने वाले।"रोहित ने कहा, "हमें अपना सिर ऊंचा रखना होगा। हमने तीन मैच जीते हैं और तीन हारे हैं। यह फिफ्टी-फिफ्टी का मामला है। टूर्नामेंट में अभी काफी समय बचा है। हम निराश होकर चीजों के बारे में चिंता नहीं कर सकते। 

हां, यह सही है कि हम अपने चरम पर नहीं थे। हमने कुछ गलतियां कीं और हमें इन्हें देखना होगा।"उन्होंने सूर्यकुमार और ग्रीन के प्रदर्शन की सराहना की और कहा, "मैं बहुत खुश हूं जिस तरह इन दोनों ने बल्लेबाजी की और हमें खेल के अंत तक बनाये रखा। लेकिन श्रेय अर्शदीप को, जिस तरह उन्होंने आखिरी दो ओवरों में गेंदबाजी की।"

मुम्बई का अगला मुकाबला चौथे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस से अहमदाबाद में मंगलवार को होगा।'

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Rohit Sharma , Punjab Kings , Mumbai Indians , Sam Curran , Harpreet Singh , Jitesh Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD