Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

पंजाब को कैंसर मुक्त बनाना ही वर्ल्ड कैंसर केयर संस्था का उद्देश्य : डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों

मानवता के लिए वर्ल्ड कैंसर केयर संस्था की अथक सेवाएं सराहनीय : गुरजीत सिंह औजला

Gurjeet Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 22 Apr 2023

Last updated on: Apr 22, 2023, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड कैंसर केयर द्वारा इसके मुख्य सलाहकार डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों की देखरेख में गांव बुआ नंगली में कैंसर जांच के लिए एक विशाल फ्री मेडिकल कैप लगाई गई। कैंप के मुख्य अतिथि अमृतसर से लोकसभा सदस्य गुरजीत सिंह औजला ने वर्ल्ड कैंसर केयर संस्था द्वारा समाज को कैंसर मुक्त करने और मानवता के लिए की जा रही अथक सेवाओं की सराहना की और कहा कि संस्था को हमेशा सहयोग मिलेगा। 

संस्था के मुख्य सलाहकार डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि वर्ल्ड कैंसर केयर और ग्लोबल पंजाबी एसोसिएशन के नेताओं इकबाल सिंह लालपुरा, अध्यक्ष, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और कुलदीप सिंह धालीवाल का साझा मिशन पंजाब को कैंसर मुक्त बनाना, लोगों को बीमारियों से मुक्त रखना और नौजवानों को नशे से दूर रखने के इनवा पंजाब की अमीर विरासत एव समृद्ध सांस्कृतिक और अनूठी जीवन शैली के साथ स्वस्थ पंजाबियों को फिर से दुनिया के लिए एक उदाहरण बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

इस मौके पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के सलाहकार प्रो. सरचंद सिंह ख्याला और समाजसेवी सोनिया मान भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यदि कैंसर को फैलने से पहले ही रोक दिया जाए तो बहुमूल्य जीवन के साथ-साथ लोगों को आर्थिक बर्बादी से बचाया जा सकता है। विकसित देशों में, कैंसर को पहले चरण में नियंत्रित किया जाता है। 

भले ही भारत से वहाँ कैंसर अधिक है, लेकिन मृत्यु दर न के बराबर है, क्योंकि वहां के निवासी इस बीमारी को अच्छी तरह समझते हैं और नियमित रूप से अपने आवश्यक मेडिकल परीक्षण करवाते रहते हैं।इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि वर्ल्ड कैंसर केयर संस्था का मुख्य उद्देश्य लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करना है। 

संस्था द्वारा चलाई जा रही डिजिटल कैंसर स्क्रीनिंग बसों के माध्यम से बीमारी के बढ़ने से पहले ही उसकी पकड़ में आने के लिए मौके पर ही तरह-तरह के कैंसर टेस्ट किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि संस्था शारीरिक जांच के बाद प्रथम चरण में महिलाओं और पुरुषों में कैंसर को पकड़ने के लिए शिविरों की एक श्रृंखला के तहत गांवों और शहरों में मुफ्त चिकित्सा शिविर आयोजित करती है और लक्षणों के आधार पर 6 अलग-अलग परीक्षण कर मुफ्त दवाएं भी दी जाती हैं। 

लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करने के लिए वीडियो दिखाए जाते हैं और लोगों को कैंसर के लक्षणों के बारे में जागरूक करने के लिए विज्ञापन बांटे जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक संगठन पंजाब, जम्मू कश्मीर, दिल्ली उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश सहित भारत के विभिन्न राज्यों में काम कर चुका है। संस्था अब तक करीब 9500 गांवों और कस्बों में यह सुविधा मुहैया करा चुकी है और लाखों लोगों का मुफ्त में परीक्षण कर चुकी है।

संस्था के मैसेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मिंदर ढिल्लों ने कहा कि अगर कैंसर का पता पहली स्टेज में ही चल जाए तो इसका इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि आज की कैप में 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 25 सदस्यीय टीम द्वारा लगभग 300 लोगों की जांच की गई और कई लोगों को मुफ्त दवा दी गई।

उन्होंने कहा कि आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल 12 लाख लोगों को कैंसर होता है और 7.5 लाख लोगों की मौत कैंसर से होती है, यानी करीब 2000 लोगों की मौत हर दिन भारत में हो रही है। इसका मुख्य कारण यह है कि लोगों को कैंसर के बारे में जानकारी नहीं होती है और समय पर इसका इलाज़ नहीं हो पाता है।इस मौके पर गांव के सरपंच दिलप्रीत सिंह टोनी, कैंप प्रभारी फिक्की, डा. बिपन चौधरी, डा. कुलशीन थापर, डा. रणदीप, डॉ. पूजा व डॉ. मनदीप भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD