Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

2011 विश्व कप जीत के साथ सचिन का लम्बा इंतजार खत्म हुआ

When a long wait for glory ended for Sachin through the 2011 ODI World Cup triumph at home

Sachin Tendulkar, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Batsman, God of Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2023

Last updated on: Apr 22, 2023, 00:00 IST

2011 वनडे विश्व कप को लीजेंड सचिन तेंदुलकर के लिए प्रतिष्ठा पाने का आखिरी मौका माना गया था।सचिन ने भारत की इंग्लैंड में 1983 की विश्व कप जीत को टीवी पर एक बच्चे के रूप में देखा था और जब भारत और पाकिस्तान ने 1987 में विश्व कप की संयुक्त रूप से मेजबानी की तो वह बॉल ब्वाय की भूमिका में थे।

एक खिलाड़ी के रूप में वह 1992 से हर विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे लेकिन विश्व कप उनसे दूर ही रहा।वह 2003 में दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में ट्रॉफी पर हाथ लगाने के करीब आ गए थे। जहां वह 11 मैचों में 673 रन के साथ शीर्ष स्कोरर थे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। हालांकि भारत फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गया था।

लेकिन 2011 में भारत ने श्रीलंका और बांग्लादेश के साथ संयुक्त रूप से विश्व कप आयोजित किया। इस बात की प्रबल संभावना थी कि भारत सचिन के लिए ट्रॉफी जीते जो विश्व टूर्नामेंट के लिए उनका आखिरी मौका होगा।अनुभवी बल्लेबाजी लाइन अप के सबसे सीनियर सदस्य के रूप में सचिन ने इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाये।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 53 रन बनाये और मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में 85 रन बनाये जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।अपने गृहनगर मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खिताबी मुकाबले में सचिन मात्र 18 रन ही बना पाए लेकिन गौतम गंभीर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की दो बेहतरीन पारियों ने सचिन का विश्व विजेता बनने का सपना पूरा कर दिया।

युवराज सिंह ने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार लिया जबकि सचिन श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान (500) के बाद 482 रनों के साथ दूसरे शीर्ष स्कोरर रहे।विश्व कप जीतने के बाद सचिन को साथी खिलाड़ियों ने कंधों पर उठाकर मैदान का चक्कर लगाया। टीम के नए सदस्य विराट कोहली ने कहा, "सचिन ने 21 वर्षों तक देश का बोझ अपने कंधों पर ढोया है। अब समय है कि हम उन्हें कंधों पर लेकर चलें।"

बाद में युवराज ने कहा कि एक खास व्यक्ति जिसके लिए वह विश्व कप जीतना चाहते थे वह सचिन हैं।विश्व जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक 30 मिनट के विशेष रेडियो शो में सचिन ने कहा, "एक युवा लड़के के रूप में मैंने विश्व कप जीतने का सपना देखा था और अब इसे जीतने के बाद मेरे पास कुछ कहने के लिए शब्द नहीं हैं। यह मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ क्षण है। मैंने 21 साल इसके लिए इंतजार किया। यह कुछ खास है।"

उन्होंने कहा, "यह मेरा छठा विश्व कप है। हम एक बार सेमीफाइनल में हारे और एक बार फाइनल में। यह दिल तोड़ने वाला था। लेकिन आपको कभी उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिए। यह मेरा सबसे बड़ा सपना था, मैंने इसका पीछा किया और यह सच हो गया।"सचिन को 2011 तक विश्व कप ट्रॉफी को हाथों में उठाने के लिए इंतजार करना पड़ा जिससे पता चलता है कि वह इसके लिए तैयार थे।

 

Tags: Sachin Tendulkar , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Batsman , God of Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD