Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नंगे पांव पेंशन लेने जा रही बूढ़ी महिला के वीडियो पर सीतारमण ने एसबीआई से कहा- 'मानवीय बनें'

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Apr 2023

Last updated on: Apr 21, 2023, 00:00 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की खिंचाई करते हुए उसे मानवीय रूप से कार्य करने के लिए कहा, दरअसल वित्त मंत्री ने एक बूढ़ी ग्रामीण महिला के वायरल वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए यह बात कही, वीडियो में बूढ़ी महिला निकटतम शाखा से अपनी पेंशन लेने के लिए एक टूटी हुई कुर्सी के सहारे चिलचिलाती गर्मी में नंगे पैर चल रही थी। 

वीडियो में दिख रही महिला की पहचान सूर्या हरिजन के रूप में हुई है, ओडिशा के नबरंगपुर जिले की रहने वाली है, और वह अपने छोटे बेटे के साथ रहती है, जो दूसरे लोगों के मवेशियों को चराता है। उनका बड़ा बेटा दूसरे राज्य में प्रवासी मजदूर है।रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार एक झोपड़ी में रहता है और उसके पास कोई जमीन नहीं है। 

सीतारमण ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के प्रबंधक ने इस मामले में जवाब दिया है, लेकिन फिर भी वह वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) और एसबीआई से ऐसे मामलों में त्वरित संज्ञान लेने और मानवीय रूप से कार्य करने की उम्मीद करती हैं। क्या उस क्षेत्र में बैंक मित्र नहीं हैं?

घटना 17 अप्रैल की है। एसबीआई ने सीतारमण के ट्वीट का जवाब दिया और कहा कि महिला पेंशन अगले महीने से उनके दरवाजे पर पहुंचाई जाएगी। इसमें कहा गया है कि उन्हें व्हील चेयर भी दी जाएगी। रिपोटरें के अनुसार, महिला को शारीरिक रूप से अपनी पेंशन लेने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि उनके अंगूठे का निशान उनके रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD