Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का शुक्रवार को 44वां दिन

इनेलो में हुई बंपर ज्वाईनिंग, कांग्रेस, भाजपा और जजपा पार्टियों को अलविदा कह सैकड़ों लोग इनेलो में हुए शामिल

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहादुरगढ़ , 21 Apr 2023

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शुक्रवार को 54वें दिन में प्रवेश कर गई। इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव एवं विधायक अभय सिंह चौटाला ने रोष जताते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के तानाशाह और किसान विरोधी शासनकाल में जितनी दुर्गति अन्नदाता की हो रही है वैसी कभी नहीं हुई। 

दुर्गति का आलम यह है कि रोहतक के महम क्षेत्र के मदीना गांव में मंडी में किसानों को दाना रखने के लिए जगह नहीं मिली तो किसानों को अपनी फसल को श्मशानघाट में रखना पड़ रहा है। इसके अलावा किसानों को मजबूरी में सडक़ों और स्कूलों तक में अपनी फसल रखनी पड़ रही है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक साजिश के तहत मंडी सिस्टम को खत्म करने पर तुली हुई है। आज मंडियों में पीने का पानी नहीं है, बारदाना नहीं है। मंडियों में बुनियादी सुविधाएं आढ़ती व किसानों को नहीं मिल रही है।हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि किसान पहले से ही बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुका है। 

अब किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सरकार सुशासन और विकास के झूठे दावे करती है और हकीकत ये है कि आज मंडियों में किसानों की फसल बिक नहीं रही है। कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा में इस तरह की तस्वीरें इस बेरहम सरकार का चेहरा बेनकाब करती है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 70 प्रतिशत से अधिक आबादी खेती के साथ जुड़ी हुई है और लगभग 22 लाख 64 हजार किसान परिवार हैं। वहीं लाखों मजदूर परिवार भी खेती के साथ जुड़े हंै। छोटे, मंझोले दुकानदारों के अलावा बड़े कारोबारी और कारखानेदारों का भी खेती के साथ ही नाता है। 

ऐसे कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा में इस बेरहम सरकार ने किसान को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अभी कुछ दिन पहले आई बरसात और ओले गिरने से प्रदेश में 6 हजार से अधिक गांवों के 2 लाख 63 हजार किसानों की 17 लाख 14 हजार एकड़ फसल बर्बाद हो गई। 

किसानों को मुआवजा देने की बजाय यह सरकार किसानों को कागजों में उलझा रही है। भाजपा सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदने का ढकोसला कर रही है। हकीकत ये है कि आज सडक़ों से लेकर श्मशानघाट तक किसान का दाना-दाना बिखरा हुआ है।

किसान एक संघर्षशील और स्वाभिमानी तबका है और किसान इस सरकार को आने वाले समय में करारा सबक सिखाएगा।अभय सिंह चौटाला ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के संघर्ष का हवाला देते हुए कहा कि यह सरकार शायद भूल गई है कि किसानों ने 13 महीने तक बारिश, गर्मी, सर्दी की परवाह किए बगैर और अपना परिवार, बच्चे व खेत छोडक़र इस हठधर्मी और तानाशाह सरकार को फैसला बदलने के लिए मजबूर कर दिया था। 

इनेलो नेता ने बरसात व ओलावृष्टि से बर्बाद हुई किसानों की फसलों के लिए प्रति एकड़ 50 हजार मुआवजा देने और किसानों की फसल खरीद तुरंत प्रभाव से करने की मांग की।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD