Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू

 

लोक निर्माण मंत्री ने भारतमाला परियोजना में 9 सड़कों को शामिल करने का अनुरोध किया

Vikramaditya Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Alka Upadhyay
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2023

Last updated on: Apr 17, 2023, 00:00 IST

लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की सचिव अलका उपाध्याय से भेंट की।उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से भारतमाला परियोजना के अन्तर्गत राज्य की 1254 किलोमीटर लम्बी नौ सड़कों को भी शामिल करने का अनुरोध किया। 

इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग 154 पर ज्वालामुखी-देहरा-ज्वाली-राजा-का-तालाब-जसूर तक 90 किलोमीटर का भाग, द्रमण-सिहुंता-चुवाड़ी-जोत-चंबा-कोटी-तीसा-किलाड़ तक 271 किलोमीटर सड़क शामिल है। इस सड़क पर 2 सुरंग बनाने का प्रावधान किया गया है जिससे पांगी जैसे दुर्गम क्षेत्र को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। 

इससे जम्मू-कश्मीर की सीमा से लगते संसारी नाला को तांदी से भी जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग 705 पर छैला सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग 907 का छैला-सैंज-ओच्छघाट-सराहन तक का 108 किलोमीटर लम्बा भाग, राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर 260 किमी लंबी शिमला (ढली)-तत्तापानी-चैलचौक-जंजैहली-छतरी-रानाबाग-नागन सड़क सुरंग सहित तथा डडौर-नेरचौक तक सम्पर्क, राष्ट्रीय राजमार्ग 05 पर 102 किलोमीटर लंबा शिमला (तारादेवी) कुनिहार-रामशहर-नालागढ़-धारोवाला-घनौली भाग, राष्ट्रीय राजमार्ग 20 पर 172 किलोमीटर लंबी तांदी से संसारी नाला सड़क, राष्ट्रीय राजमार्ग 21 का घटासनी-शिल्ह-बुधाणी-भुभुजोत-कुल्लू 52 किलोमीटर लंबा भाग, राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर सनोरा-राजगढ़-नौहराधार-हरिपुरधार-रोहनाट-जमाली तक 114 किलोमीटर भाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग कलूर 03 तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 103 पर धनेटा-बड़सर-शाहतलाई-बरठीं-निहारी तक सड़क का 85 किलोमीटर लम्बा भाग शामिल है।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य में सड़क संपर्क और मजबूत होगा। लोक निर्माण मंत्री ने 108.33 करोड़ रुपये की लागत से टिक्कर-जरोल गाहन-ननखड़ी-खमाड़ी सड़क, स्वां नदी पर 560 मीटर लंबे पुल तथा ऊना जिला में 50.60 करोड़ रुपये लागत की राष्ट्रीय राजमार्ग 503 तक पंडोआ से त्यूड़ी सड़क के विस्तार कार्य के लिए सीआईआरएफ के अन्तर्गत सहायता का अनुरोध किया। उन्होंने प्रदेश की विभिन्न सड़कों की स्थिति एवं प्रगति के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

 

Tags: Vikramaditya Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Alka Upadhyay

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD