Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली विधानसभा सत्र: मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्र पर किया परोक्ष हमला

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Apr 2023

Last updated on: Apr 17, 2023, 00:00 IST

सोमवार को दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया। इस विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर परोक्ष रूप से कई हमले किए। उन्होंने नोटबंदी और किसानों के लिए बनाए गए और फिर वापस लिए गए कानूनों का जिक्र किया। केजरीवाल ने एक कहानी के माध्यम से केंद्र पर तीखे हमले किए और इसी कहानी के माध्यम से अपनी और अपनी सरकार की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा के अंदर सुनाई गई अपनी कहानी में बताया कि नोटबंदी से कोई लाभ नहीं हुआ, उल्टे इससे देशवासियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा रातो रात अचानक नोटबंदी कर दी गई इससे व्यवसायियों को नुकसान हुआ, लोग सड़कों पर आ गए। 

इससे लोगों को लंबी-लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा, देशभर में उद्योग धंधे प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा 3 किसान कानूनों का भी जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन किसान कानूनों के विरोध में हजारों किसानों ने प्रदर्शन किया और इस दौरान सैकड़ों किसानों की जान चली गई।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भाषण से पहले आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने कहा है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना के विधानसभा सत्र बुलाए जाने पर आपत्ति जताने को सदन का अपमान बताया। विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान ने कहा कि यह सदन की प्रतिष्ठा और शक्ति कम करने का प्रयास है। 

उन्होंने इस विषय को दिल्ली विधानसभा विशेषाधिकार समिति के पास भेजने का निर्णय लिया है। बिड़लान के मुताबिक विशेषाधिकार समिति को यह देखना चाहिए कि क्या उपराज्यपाल को इस मामले में बुलाया जाना चाहिए।वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कहा कि दिल्ली अभूतपूर्व बन रही है। 

यहां राज्य सरकार को अस्थिर करने और तर्कहीन आधारों पर मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए केंद्र सरकार ईडी- सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।वहीं भाजपा विधायकों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर दिल्ली सरकार को घेरने का प्रयास किया।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री यदि निर्दोष हैं तो अदालते मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जमानत क्यों नहीं देती, विपक्षी विधायकों ने सत्तापक्ष से पूछा कि क्या अदालतें भी पक्षपाती हैं।भाजपा विधायकों का कहना था कि इस एक दिवसीय सत्र बुला कर जांच एजेंसियों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है इस सत्र को बुलाने का उद्देश्य केंद्रीय जांच एजेंसियों पर दबाव बनाना है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD