Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले जालंधर के उद्योगपति व व्यापारी

जालंधर और इंडस्ट्री के मुद्दों पर की चर्चा,उपचुनाव में कारोबारियों ने दिया आप को समर्थन

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 14 Apr 2023

Last updated on: Apr 14, 2023, 00:00 IST

जालंधर के उद्योगपतियों और व्यापारियों ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।जालंधर इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स जॉइंट एक्शन कमेटी ने सीएम भगवंत मान के साथ बैठक में जालंधर के विभिन्न मुद्दों, विशेष रूप से उद्योग क्षेत्र के मुद्दों पर चर्चा की। 

बैठक में जालंधर इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडर्स जॉइंट एक्शन कमेटी के संयोजक गुरशरण सिंह, महासचिव राकेश बहल, महासचिव सुरजीत चोपड़ा, इंडस्ट्रीयल एक्सटेंशन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सूबा सिंह, पंजाब लेदर एसोसिएशन से सुविंदर पाल सिंह विर्क,  ऑल इंडिया वॉल्व्स एंड कॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन से गुरबख्श सिंह जुनेजा और होशियारपुर रोड इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन से राजेश लांबा मौजूद थे।

मान ने उद्योगपतियों और व्यापारियों को आप सरकार द्वारा उठाए गए उद्योग अनुकूल कदमों से अवगत कराया।  उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि राज्य के विकास के लिए उद्योग एक प्रमुख क्षेत्र है,क्यों यह रोजगार पैदा करता है।  पंजाब को हमारे नौजवानों के लिए रोज़गार के नए अवसर चाहिए इसलिए उनकी सरकार राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। 

उन्होंने कहा कि आप सरकार विशेष क्षेत्र के लोगों के सुझाव लेने के बाद ही अपनी नीतियां बनाती है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगपतियों और व्यापारियों के सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान करेगी।सीएम से मुलाकात के बाद उद्योगपतियों,व्यापारियों और व्यवसाइयों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि कोई सीएम उद्योग के क्षेत्र में अपना समय और ध्यान दे रहा है।  उन्होंने मान सरकार की सिंगल विंडो पहल की भी सराहना की।  

उन्होंने जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन देते हुए कहा कि केवल आप सरकार पंजाब की पहली ऐसी सरकार है जो उनकी समस्याओं को हल करने और राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD