Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

आईपीएल 2023: धीमी ओवर गति के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख का जुर्माना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, Indian Premier League 2023, Rajasthan Royals Captain, Sanju Samson, Sanju Samson Fine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 13 Apr 2023

Last updated on: Apr 13, 2023, 00:00 IST

राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन पर बुधवार रात एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 के रोमांचक मैच में बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराकर लगातार दो जीत दर्ज की। 

आईपीएल ने एक बयान में कहा, राजस्थान रॉयल्स पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 17वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में धीमी ओवर गति के लिए जुर्मार्ना लगाया गया है।इसमें कहा गया है, चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी जोस बटलर ने 36 गेंद में से 52 रनों का योगादान दिया। सीएसके कप्तान एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा ने अच्छी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।बटलर को देवदत्त पडिक्कल (26 में से 38), आर अश्विन (22 में 30) और शिमरोन हेटमेयर (18 में 30) का समर्थन मिला। आरआर ने 175/8 का स्कोर खड़ा किया।

राजस्थान के गेंदबाज संदीप शर्मा ने धौनी और जडेजा के खिलाफ आखिरी ओवर में जीत के लिए आवश्यक 21 रनों का बचाव किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , Indian Premier League 2023 , Rajasthan Royals Captain , Sanju Samson , Sanju Samson Fine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD