Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ एशिया की सबसे लंबी जोजिला सुरंग का निरीक्षण किया

Nitin Gadkari, Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Ganderbal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनमर्ग (गांदरबल) , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ सड़क परिवहन एवं राजमार्ग की संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों की उपस्थिति में लद्दाख के लिए सभी मौसम में संपर्क स्थापित करने हेतु एशिया की सबसे लंबी सुरंग जोजिला सुरंग और जम्मू-कश्मीर में लागू एक महत्वपूर्ण परियोजना का निरीक्षण किया।

 जम्मू-कश्मीर में 25000 करोड़ रुपये की लागत से 19 सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इसके तहत जोजिला में 6800 करोड़ रुपये की लागत से 13.14 किलोमीटर लंबी टनल व अप्रोच रोड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह हॉर्स शू शेप की सिंगल-ट्यूब 7.57 मीटर ऊंची 2-लेन सुरंग है, जो कश्मीर में गांदरबल और लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास शहर के बीच हिमालय में जोजिला पास के नीचे से गुजरेगी। 

परियोजना में एक स्मार्ट टनल प्रणाली शामिल है, जिसका निर्माण न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड का उपयोग करके किया गया है। यह सीसीटीवी, रेडियो कंट्रोल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, वेंटिलेशन जैसी सुविधाओं से लैस है। इस परियोजना में आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से भारत सरकार के 5000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बचत हुई है।

जोजिला सुरंग परियोजना के तहत, 810 मीटर की 4 पुलिया, , 4,821 मीटर की 4 नीलग्रार सुरंगें, 2,350 मीटर के 8 कट एंड कवर तथा तीन 500 मीटर, 391 मीटर और 220 मीटर के वर्टिकल वेंटिलेशन शाफ्ट के साथ 13,153 मीटर की मुख्य जोजिला सुरंग प्रस्तावित हैं। अभी तक जोजिला सुरंग का 28 फीसदी काम पूरा हो चुका है। 

इस सुरंग के बनने से लद्दाख के लिए हर मौसम में कनेक्टिविटी होगी। वर्तमान में जोजिला पास को पार करने में औसत यात्रा समय कभी-कभी तीन घंटे लगते हैं, इस सुरंग के पूरा होने के बाद यात्रा का समय घटकर 20 मिनट रह जाएगा। यात्रा के समय में कमी से ईंधन की बचत होगी।

जोजिला पास के पास का इलाका बेहद दुर्गम है, यहाँ हर साल कई घातक दुर्घटनाएँ होती हैं। जोजिला टनल का काम पूरा होने के बाद हादसों की संभावना षून्य हो जाएगी। यह सुरंग कश्मीर घाटी और लद्दाख के बीच साल भर संपर्क प्रदान करेगी, जो लद्दाख के विकास, पर्यटन को बढ़ावा देने, स्थानीय सामानों की मुक्त आवाजाही और आपात स्थिति में भारतीय सशस्त्र बलों की आवाजाही के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा।

 

Tags: Nitin Gadkari , Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Ganderbal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD