Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

अध्यक्ष अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने उपराज्यपाल से भेंट की

जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल गतिविधियों के रोडमैप पर चर्चा की

Manoj Sinha, Lieutenant Governor J&K, Raj Bhavan, Jammu, Srinagar, Kashmir, Jammu And Kashmir, Jammu & Kashmir, Sarmad Hafeez
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

अध्यक्ष अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ कल्याण चैबे ने राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की।एआईएफएफ के महासचिव डॉ. शाहजी प्रभाकरन के साथ चैबे ने उपराज्यपाल के साथ जम्मू-कश्मीर में फुटबॉल गतिविधियों के रोडमैप पर चर्चा की।

उपराज्यपाल ने एआईएफएफ के पदाधिकारियों को श्रीनगर और जम्मू में कम से कम एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने और स्थानीय रेफरी हेतु क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा ताकि वे आई-लीग आदि जैसे बड़े आयोजनों में कार्य करने के योग्य हों।

उपराज्यपाल ने एआईएफएफ से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पैनल में जम्मू-कश्मीर को शामिल करने के लिए कहा जो नियमित आधार पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं, अंतरराष्ट्रीय और आई-लीग मैचों की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा कि एआईएफएफ को केंद्र शासित प्रदेश में महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम शुरू करना चाहिए और उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु तैयार करना चाहिए।

कल्याण चैबे ने यूटी में फुटबॉल के विकास में एआईएफएफ के समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एआईएफएफ जम्मू-कश्मीर के युवाओं को उनकी क्षमताओं को सुधारने में मदद करने हेतु सभी हितधारकों के साथ काम करने के लिए तैयार है।

सचिव युवा सेवाएं और खेल सरमद हफीज तथा सचिव जम्मू-कश्मीर खेल परिषद नुजहत गुल भी बैठक के दौरान उपस्थित थे।

 

Tags: Manoj Sinha , Lieutenant Governor J&K , Raj Bhavan , Jammu , Srinagar , Kashmir , Jammu And Kashmir , Jammu & Kashmir , Sarmad Hafeez

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD