Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

मैं आज जहां हूं वहां पहुंचने में मुझे 22 साल लग गए : रूपाली गांगुली

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Rupali Ganguly, Anupamaa, Anupamaa Show
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Apr 2023

Last updated on: Apr 10, 2023, 00:00 IST

लोकप्रिय शो 'अनुपमा' में मुख्य भूमिका निभाने वाली रूपाली गांगुली का कहना है कि इस शो ने उन्हें काफी सम्मान और शोहरत दी है। इस शो से वह पर्दे पर सबसे प्यारी बहू, पत्नी और मां बन गई हैं। शो का हिस्सा बनने के बाद उन्हें मिली सफलता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, आज मैं जिस जगह पर हूं, वहां पहुंचने में मुझे 22 साल लग गए। 

एक दूसरे से अलग-अलग जॉनर वाले कई शो का हिस्सा होने के साथ मेरा सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लोग मुझे मेरे असली नाम से बुलाने के बजाय अक्सर अनुपमा कहकर बुलाते हैं, जिससे मुझे गर्व महसूस होता है। 1885 में अपने पिता अनिल गांगुली की फिल्म 'साहेब' में 7 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाली रूपाली ने 2004 के सिटकॉम 'साराभाई बनाम साराभाई' में मोनिशा की भूमिका निभाकर टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी। 

बाद में, उन्होंने 'बा बहू और बेबी', 'परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी', 'संजीवनी' और कई और शो में अभिनय किया। अब, अनुपमा के किरदार ने उन्हें टीवी का एक लोकप्रिय चेहरा बना दिया है और उन्हें यह मौका देने के लिए वह निमार्ताओं की शुक्रगुजार हैं।उन्होंने कहा, मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं राजन शाही का आभार व्यक्त करना चाहती हूं। 

मैं हर नए दिन को आशावाद और जोश के साथ जीने के लिए प्रेरित महसूस करती हूं, क्योंकि दर्शकों का मुझ पर प्यार और समर्थन है।'अनुपमा' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Rupali Ganguly , Anupamaa , Anupamaa Show

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD