Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उपचुनाव से पहले वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने जालंधर के लोगों को मान सरकार की बेमिसाल उपलब्धियों से कराया अवगत

चीमा ने अकाली-भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-इन पार्टियों की सरकारों ने अपने कार्यकाल के दौरान राजस्व बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया

Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Harchand Singh Barsat, Sushil Kumar Rinku, Sheetal Angural, Jagbir Brar, Rajwinder Kaur Thiara, Dera Sachkhand Ballan, Shri Devi Talab Mandir,  Gurdwara Patshahi Chhevi, Basti Sheikh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 09 Apr 2023

Last updated on: Apr 09, 2023, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने उपचुनाव से पहले जालंधर में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भगवंत मान के नेतृत्व वाली "आप" सरकार के एक बर्ष के असाधारण प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते बताया कि किस तरह से पंजाब को फिर से रंगला बनाने लिए दिन-रात भगवंत मान की सरकार काम कर रही है। 

रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि आप सरकार द्वारा शुरू की गई नई आबकारी नीति ने 41 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि के साथ राजस्व एकत्रित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में 'आप' की ईमानदार सरकार बनने के बाद से पंजाब के कई विभागों में राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। 

उन्होंने अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों की सरकारों ने राज्य के राजस्व को बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया बल्कि राज्य के खजाने को लूटा और खाली किया है।उन्होंने कहा कि राजस्व में कमी का मुख्य कारण आबकारी माफिया, शराब माफिया और परिवहन माफिया जैसे विभिन्न माफिया हैं। 

ये माफिया अकाली-भाजपा और कांग्रेस के नेताओं की मदद से पंजाब के खजाने को लूटते थे। लेकिन जब से पंजाब के लोगों ने प्रचंड जनादेश वाली ईमानदार सरकार चुनी है, तब से लूट और भ्रष्टाचार पूरी तरह बंद हो गई है।उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हमें ईमानदार राजनीति सिखाई है। 

चीमा ने कहा कि आप सरकार के जनहितैषी फैसलों के परिणामस्वरूप हमारे नौजवानों का पंजाब सरकार पर विश्वास बढ़ रहा है। वे विदेशों से घर लौट रहे हैं और यहां काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी संग्रह में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, क्योंकि लोग राज्य के विकास में योगदान देना चाहते हैं। 

उन्हें पता है कि उनके पैसे का उपयोग उनकी सुविधा के लिए किया जा रहा है। चीमा ने कहा कि भूमि पंजीकरण के लिए स्टाम्प शुल्क पर 2.25 प्रतिशत की छूट दी गई है और इससे राजस्व संग्रह फरवरी के 339 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च में 658.68 करोड़ रुपये हो गया है, जिसमे लगभग 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

आप नेता ने कहा कि पारंपरिक पार्टियां धर्म के आधार पर, सांप्रदायिक तनाव के आधार पर या लोगों को गुमराह कर चांद तोड़कर लाने जैसे तमाम झूठे वादों की राजनीति करती हैं, लेकिन आप काम और ईमानदारी की राजनीति करती है।उन्होंने कहा कि मान सरकार ने पहले दिन से ही रोजगार पैदा करने, सरकारी नौकरी देने और अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करने का काम शुरू कर दिया है। 

अकाली और कांग्रेस की सरकारें पहले साढ़े चार साल केवल सोती थीं, लेकिन हमने अपनी पहली कैबिनेट बैठक के बाद 26,554 नौकरियों का विज्ञापन दिया, 28,000 से अधिक युवाओं को नौकरी दी और हजारों कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया।हरपाल चीमा ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने पीएसपीसीएल की 20,200 करोड़ रुपये की लंबित सब्सिडी जारी की है। 

उन्होंने कहा कि पहले पीएसपीसीएल लगातार राज्य सरकारों की गलत नीतियों के कारण हमेशा नुकसान में रहा, लेकिन आप सरकार पीएसपीसीएल की अन्य सभी लंबित सब्सिडी को भी जल्द क्लियर कर देगी।उन्होंने मान सरकार की अन्य उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अब पंजाब के 90 फीसदी घरों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ जीरो बिजली का बिल आ रहा है। हमने एक करोड़ अनुग्रह राशि की गारंटी भी पूरी की। 

इस साल शिक्षा बजट में 17 फीसदी की बढ़ोतरी की गई। सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। स्कूल ऑफ एमिनेंस बन रहे हैं और शिक्षक प्रशिक्षण के लिए विदेश जा रहे हैं।चीमा ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति का वादा किया था और मान सरकार उस वादे को पूरा करने के लिए पहले दिन से ही लगन से काम कर रही है।

 हमने राज्य भर में 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले हैं। हमने जनता के पैसे बचाने के लिए एक विधायक एक पेंशन योजना भी लागू की है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने भ्रष्टाचार पर नकेल कसते हुए कई भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए हरपाल चीमा ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक बदले की भावना से हमारे मुख्यमंत्री भगवंत मान पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं, लेकिन सच यह है कि भगवंत मान पंजाब में अब तक के सबसे मेहनती और ईमानदार मुख्यमंत्री हैं।उन्होंने कहा कि पहले के मुख्यमंत्री महीनों तक सचिवालय कार्यालय से गैरहाजिर रहते थे, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री और मंत्री पंजाब को फिर से रंगला बनाने लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।

हरपाल चीमा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाबी अध्यक्ष भगवंत मान को जालंधर उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मान सरकार के प्रदर्शन और आप की नीतियों से प्रभावित होकर जालंधर के लोग आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू को भारी मतों से विजयी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि रिंकू संसद में पंजाब और पंजाबियों की आवाज बनेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हरपाल चीमा के साथ आप जालंधर उपचुनाव के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू, विधायक शीतल अंगुराल, विधायक जगबीर बराड़, आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और सचिव राजविंदर कौर थियाडा सहित अन्य नेताओं ने डेरा सचखंड बल्लां, श्री देवी तालाब मंदिर, गुरुद्वारा पातशाही छेवी और बस्ती शेख सहित जालंधर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर नत्मस्तक हुए।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Harchand Singh Barsat , Sushil Kumar Rinku , Sheetal Angural , Jagbir Brar , Rajwinder Kaur Thiara , Dera Sachkhand Ballan , Shri Devi Talab Mandir , Gurdwara Patshahi Chhevi , Basti Sheikh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD