Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

केंद्र ने राज्यों से कोविड-19 प्रबंधन की पूरी तैयारी रखने को कहा

Mansukh Mandaviya, Union Minister of Health & Family Welfare, BJP, Bharatiya Janata Party, Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oximeter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Apr 2023

Last updated on: Apr 07, 2023, 00:00 IST

कोविड-19 के दोबारा बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ शुक्रवार को एक बैठक की और उनसे कोविड-19 प्रबंधन को लेकर पूरी तरह तैयार रहने को कहा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के छह हजार से ज्यादा नए मामले आए हैं। 

वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, कोविड-19 के बचाव और प्रबंधन को लेकर पिछली लहरों के समय हमने जैसा किया था उसी प्रकार इस बार भी केंद्र और राज्य सरकारों को साथ मिलकर काम करते रहना होगा। उन्होंने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से कहा कि वे 10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्च र को लेकर मॉक ड्रिल करें।

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ 8 और 9 अप्रैल को स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर तैयारी की समीक्षा करें। मंडाविया ने राज्यों से कोविड-19 के हॉटस्पॉट की पहचान करने और फ्लू जैसे लक्षणों (आईएलआई) और श्वसन तंत्र के गंभीर लक्षणों (एसएआरआई) के मामलों की पहचान करने और कोविड-19 तथा इंफ्लुएंजा के पर्याप्त सैंपल जांच के लिए भेजने की अपील की। 

साथ ही पॉजिटिव सैंपलों की जिनॉम सिक्वेंसिंग बढ़ाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में प्रति लाख की आबादी पर जांच की दर राष्ट्रीय औसत से कम है।मंडाविया ने कहा कि कोरोना के नए वेरिएंट के सामने आने के बावजूद टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीका और कोविड अनुरूप आचार के की पंच-नीति परखी हुई रणनीति है। 

इससे समुचित जन स्वास्थ्य उपायों के क्रियान्वयन में मदद मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से जांच की दर तेजी से बढ़ाने की अपील की। यह दर 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 100 प्रति दस लाख थी। साथ ही जांच में आरटी-पीसीआर का अनुपात बढ़ाने की भी सलाह दी। 

देश में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजना आने वाले नए मामलों का औसत 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 4,188 पर पहुंच गया जबकि 17 मार्च को समाप्त सप्ताह में यह औसत 571 था। साथ ही 7 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर बढ़कर 3.02 पर पहुंच गई।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Union Minister of Health & Family Welfare , BJP , Bharatiya Janata Party , Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oximeter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD