Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

सीएम बसवराज बोम्मई के साथ हूं, लेकिन भाजपा ज्वाइन नहीं करूंगा : किच्चा सुदीप

Basavaraj Bommai, Bengaluru, Bharatiya Janata Party, BJP, Entertainment, Karnataka, Kichcha Sudeep, Sandalwood
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगलुरु , 05 Apr 2023

Last updated on: Apr 05, 2023, 00:00 IST

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने बुधवार को घोषणा की कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को सपोर्ट करेंगे, लेकिन भाजपा में शामिल नहीं होंगे। बंगलुरू में पत्रकारों से बात करते हुए सुदीप ने कहा कि बचपन से ही बोम्मई के साथ उनके अच्छे संबंध रहे हैं। 

मैं उन्हें 'मामा' कहता हूं। मेरे फैसले में मेरे रुख या राजनीति का कोई सवाल नहीं है। मैं सीएम बोम्मई को तब से देख रहा हूं जब मैं बच्चा था। फिल्म उद्योग में मेरे संकट के समय वो मेरे साथ खड़े थे। मैं यहां उनके साथ खड़ा हूं। उन्होंने कहा, कोई गॉडफादर नहीं है और कुछ ही लोग मेरे साथ खड़े थे। 

अब, मैं उन्हें अपना समर्थन दे रहा हूं। लेकिन, मैं राजनीति में शामिल नहीं हो रहा हूं और मैं अपने प्रशंसकों को यह साफ करना चाहता हूं। सुदीप ने कहा, मैं सीएम बोम्मई के लिए प्रचार करने जा रहा हूं और मैं उन उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार करूंगा जिनके लिए वो कहेंगे। सभी निर्वाचन क्षेत्रों में जाना संभव नहीं है। 

अन्य दलों के नेताओं ने भी मुझे सपोर्ट किया है। यदि वे मेरी मदद मांगते हैं, तो मैं उनके लिए भी प्रचार करूंगा। भाजपा को सुदीप के सपोर्ट पर अभिनेता प्रकाश राज ने आपत्ति जताई है। प्रकाश राज के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुदीप ने कहा कि वो एक उम्दा कलाकार हैं। 

मैंने उनके साथ 'रन्ना' की थी। मैं उनके साथ एक और फिल्म में काम करने की उम्मीद कर रहा हूं। मैं राजनीति में प्रवेश नहीं कर रहा हूं और यह मेरे प्रशंसकों की इच्छा है। यह 27 साल का संघर्ष रहा है। यह (बोम्मई को समर्थन) मानवीय आधार पर लिया गया फैसला है।

हालांकि, बोम्मई ने कहा कि अगर सुदीप उनको सपोर्ट कर रहे हैं, तो वह पार्टी (भाजपा) का भी समर्थन कर रहे हैं। बोम्मई ने कहा, वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हुए हैं, वह मेरा समर्थन करने के लिए आगे आए हैं। मैंने उनसे दो-तीन बार बात की है। मैंने उनसे कहा था कि उनके प्रचार की जरूरत है, हालांकि वह पार्टी में शामिल नहीं हुए। इसलिए, वह प्रचार करेंगे।

 

Tags: Basavaraj Bommai , Bengaluru , Bharatiya Janata Party , BJP , Entertainment , Karnataka , Kichcha Sudeep , Sandalwood

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD