Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राजनेताओं को आम नागरिकों की तुलना में ज्यादा प्रतिरक्षा का आनंद नहीं मिलता : सुप्रीम कोर्ट

Supreme Court, Supreme Court of India, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Apr 2023

Last updated on: Apr 05, 2023, 00:00 IST

सुप्रीम कोर्ट ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी के दुरुपयोग का आरोप लगाने और भविष्य के लिए दिशानिर्देश मांगने वाली कांग्रेस के नेतृत्व में 14 विपक्षी दलों द्वारा दायर याचिका पर विचार करने से बुधवार को इनकार कर दिया और कहा कि राजनेताओं को राज्य के सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक प्रतिरक्षा प्राप्त नहीं होती और वे अधिक प्रतिरक्षा के हकदार भी नहीं हैं। 

शीर्ष अदालत ने जोर देकर कहा कि किसी मामले के तथ्यों से संबंध के बिना सामान्य दिशा-निर्देश देना 'खतरनाक प्रस्ताव होगा'। प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला की पीठ ने राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से कहा कि राजनेताओं को राज्य के नागरिक से अधिक प्रतिरक्षा का आनंद नहीं मिलता। 

सीजेआई ने कहा, "राजनेता देश के नागरिक के रूप में बिल्कुल उसी आधार पर खड़े होते हैं, वे समान सुरक्षा के हकदार हैं .. वे उच्च प्रतिरक्षा के हकदार नहीं हैं, जो उपलब्ध है (नागरिक के लिए) .. एक बार जब आप इसे स्वीकार करते हैं, हम कैसे कह सकते हैं कि आप गिरफ्तारी की शक्ति का प्रयोग तब तक नहीं करेंगे, जब तक कि तीन गुना कदम पूरा नहीं किया जाता..।"

सिंघवी ने 2013-14 से 2021-22 के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि विपक्ष से जुड़े राजनीतिक नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी के मामलों में कई गुना वृद्धि हुई है। इस पर सीजेआई ने कहा कि सजा की दर आम तौर पर निराशाजनक है। सिंघवी ने आगे तर्क दिया कि ईडी ने कई राजनेताओं की जांच की है, जिनमें से 90 प्रतिशत विपक्ष से हैं और इसी तरह सीबीआई की 124 जांचों में से 90 प्रतिशत से अधिक राजनेता विपक्ष से हैं। 

पीठ ने सिंघवी से कहा कि वह इस तथ्य से अवगत हैं कि ये आंकड़े केवल राजनेताओं से संबंधित हैं, "साथ ही आप इस तथ्य से अवगत हैं कि दिशानिर्देश केवल राजनेताओं पर लागू नहीं हो सकते, क्योंकि वे किसी उच्च प्रतिरक्षा का दावा नहीं कर सकते.।""आप कह रहे हैं कि याचिका की नींव पर मौजूद आंकड़े केवल राजनेताओं से संबंधित हैं और इस अदालत के हस्तक्षेप का कारण यह है कि सत्तारूढ़ दल द्वारा विपक्षी राजनेताओं को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है..।"

सिंघवी ने इस पर सहमति व्यक्त की। पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता राजनेताओं के लिए कोई विशेष छूट नहीं चाहते, क्योंकि वे एक सामान्य नागरिक की तरह हैं, और वे किसी भी सामान्य नागरिक की तरह कानूनों के अधीन होंगे। पीठ ने आगे कहा : "जब कोई शारीरिक नुकसान नहीं होता, तब अदालत कैसे दिशा-निर्देश देगी कि गिरफ्तारी की शक्ति का प्रयोग नहीं किया जाए।"

सिंघवी ने कहा कि यह मुद्दा सीधे तौर पर लोकतंत्र और समान अवसर से संबंधित है। तब प्रधान न्यायाधीश ने कहा : "जिस क्षण आप कहते हैं कि लोकतंत्र, बुनियादी संरचना, राजनेताओं के लिए कानून का तिरछा अनुप्रयोग हो रहा है, तब यह याचिका अनिवार्य रूप से राजनेताओं के लिए है।"

पीठ ने कहा, "यह किसी पीड़ित व्यक्ति की याचिका नहीं है, यह राजनीतिक दलों की याचिका है। सिर्फ कुछ आंकड़ों के कारण क्या हम कह सकते हैं कि जांच रोक दी जानी चाहिए? क्या प्रतिरक्षा हो सकती है? अंतत: एक राजनेता मूल रूप से एक नागरिक होता है। नागरिकों के रूप में हम सभी एक ही कानून के अधीन हैं।"

सिंघवी ने स्पष्ट किया कि वह चल रही जांच में कोई हस्तक्षेप नहीं चाहते और यदि आंकड़े परेशान करने वाले प्रभाव दिखाते हैं, तो "मैं केवल दिशानिर्देश मांग रहा हूं।"पीठ ने आगे सवाल किया : "आप कहते हैं कि सात साल से कम दंडनीय अपराधों के लिए कोई गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए, जब तक कि ट्रिपल टेस्ट संतुष्ट न हो, और कहा कि करोड़ों के वित्तीय घोटाले हैं, क्या अदालत यह कह सकती है कि इसमें शामिल व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हो?"

प्रधान न्यायाधीश ने याचिका पर विचार करने के प्रति अनिच्छा जताते हुए सिंघवी से कहा, "आप एक मामले या मामलों के एक समूह में भी हमारे पास वापस आ सकते हैं, जहां आप पाते हैं कि एक राजनेता को निशाना बनाया गया है.. एक या अधिक के साथ हमारे पास आएं, हम निश्चित रूप से इससे निपटेंगे।"

सीजेआई ने जोर देकर कहा कि कोई तथ्य नहीं है और वे इस तरह के सामान्य दिशानिर्देश या सामान्य सिद्धांत कैसे निर्धारित कर सकते हैं, जो किसी विशेष मामले के तथ्यों से अलग है।उन्होंने कहा, "यदि कोई व्यक्ति हमारे पास आता है, जितने लोग हमारे पास आते हैं, देश की सर्वोच्च अदालत के रूप में हम जो कानून लागू करते हैं, वह मामले के तथ्यों तक ही सीमित है .. लेकिन कानून के सामान्य सिद्धांत को निर्धारित करने के लिए विशिष्ट तथ्यों के अभाव में यह एक खतरनाक प्रस्ताव है।"

पीठ ने सिंघवी से कहा कि जब राजनीतिक दल तर्क देते हैं कि उनके नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी के मामलों के कारण विपक्ष पर एक ठंडा प्रभाव पड़ रहा है, तो इसका जवाब राजनीतिक दायरे में है, न कि अदालतों में।मामले में विस्तृत सुनवाई के बाद सिंघवी ने याचिका वापस ले ली और अदालत ने वापस लिया हुआ मानकर याचिका को खारिज कर दिया।

राजनीतिक दलों ने सभी नागरिकों के लिए संविधान के अनुच्छेद 21 में निहित व्यक्तिगत स्वतंत्रता की गारंटी को पूरा करने और महसूस करने के लिए दिशा-निर्देश मांगे, जिसमें वे भी शामिल हैं, जिन्हें राजनीतिक विरोध के अपने अधिकार का प्रयोग करने और राजनीतिक विपक्ष के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए लक्षित किया गया है।

याचिकाकर्ताओं में शामिल राजनीतिक दल थे : कांग्रेस, द्रमुक, राजद, बीआरएस, तृणमूल कांग्रेस, आप, राकांपा, शिवसेना-यूबीटी, झामुमो, जद-यू, माकपा, भाकपा, समाजवादी पार्टी और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस।याचिका में कहा गया है कि 14 विपक्षी दलों ने एक याचिका दायर की है, क्योंकि विपक्षी राजनेताओं और केंद्र सरकार के साथ असहमति रखने के मौलिक अधिकार का प्रयोग करने वाले अन्य नागरिकों के खिलाफ जबरदस्त आपराधिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल खतरनाक है।

याचिका में कहा गया है कि सीबीआई और ईडी जैसी जांच एजेंसियों को राजनीतिक असंतोष को पूरी तरह से कुचलने और लोकतंत्र को खत्म करने के उद्देश्य से चुनिंदा और लक्षित तरीके से तैनात किया जा रहा है।याचिका अधिवक्ता शादान फरासत द्वारा तैयार और दायर की गई थी।

 

Tags: Supreme Court , Supreme Court of India , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD