Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

धोनी की गेंदबाजों पर कटाक्ष भरी टिप्पणी : नए कप्तान के नेतृत्व में खेलने के लिए तैयार रहें

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2023, #IPL2023, MS Dhoni, MS Dhoni Warning, MS Dhoni No Ball Warning, Csk, Chennai Super Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 04 Apr 2023

Last updated on: Apr 04, 2023, 00:00 IST

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाजों द्वारा डाली जा रही कई नो-बॉल और वाइड बॉल से कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी खुश नहीं हैं। आईपीएल 2023 के अब तक के शुरूआती दोनो मैचों में तेज गेंदबाजों ने अनुशासन के साथ गेंदबाजी नहीं की है। सोमवार रात हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने दूसरे मैच में ही चेन्नई के तेज गेंदबाजों ने 13 वाइड और तीन नो-बॉल फेंकी। 

चेपॉक स्टेडियम में 12 रन की जीत के बाद चेन्नई के कप्तान धोनी ने कहा, "हम बहुत ज्यादा अतिरिक्त गेंदें फेंक रहे हैं।" साथ ही अपने गेंदबाजों को चेतावनी देते हुए धोनी बोले, "उन्हें एक नए कप्तान के तहत खेलने के लिए तैयार रहना होगा।"पेस अटैक में अनुभवी नाम दीपक चाहर ने लखनऊ के विरुद्ध मैच में पांच वाइड की, जिसमें 17वें ओवर में एक साथ तीन वाइड भी शामिल थी। 

हालांकि गुजरात के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने कोई एक्स्ट्रा गेंद नहीं की थी लेकिन वो मैच चेन्नई हार गया था। कम अनुभवी तेज गेंदबाज, तुषार देशपांडे और राजवर्धन हंगारगेकर लगातार अतिरिक्त रन दे रहे हैं। देशपांडे ने दो मैचों में पांच वाइड और चार नो-बॉल की हैं, और हंगारगेकर ने छह वाइड और एक नो-बॉल डाली है। 

नो-बॉल के बाद मिलने वाली फ्ऱी हिट पर विरोधी टीमों ने अब तक दो चौके और एक छक्का जड़ दिया है। धोनी ने सोमवार को मैच के बाद कहा, "तेज गेंदबाजी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है, और परिस्थितियों के मुताबिक होनी चाहिए। जहां फील्डर हों, उन्हीं के अनुसार बल्लेबाजों को शॉट खेलने के लिए आमंत्रित करना चाहिए। 

विशेष रूप से, जब हम बल्लेबाजी कर रहे हों तो नजर रखें कि विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे थे, जिससे एक आइडिया मिल जाता है कि क्या किया जा सकता है। कोई भी योजना अपनी ताकत के आधार पर ही बनती है।""एक और बात ये है कि उन्हें नो-बॉल बिल्कुल नहीं और कम वाइड गेंद करनी होगी क्योंकि हम बहुत अधिक अतिरिक्त गेंदें फेंक रहे हैं। 

अन्यथा उन्हें एक नए कप्तान के तहत खेलने के लिए तैयार रहना होगा। ये मेरी दूसरी चेतावनी है और इसके बाद मैं कप्तानी से हट जाउंगा।" धोनी ने यह बात मुस्कराहट के साथ कही। सोमवार रात हुए मैच में धोनी ने बेन स्टोक्स और रवींद्र जडेजा के एक-एक ओवर सहित कुल सात गेंदबाजों का इस्तेमाल किया और अपने 217 रनों का बचाव करते हुए सीएसके ने 205 रन दिए। 

हालांकि पहले मैच में उन्होंने केवल पांच गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था जिसमें मोईन अली, शिवम दुबे (जिन्होंने दूसरे मैच में भी गेंदबाजी नहीं की) या बेन स्टोक्स से गेंदबाजी नहीं करवाई। स्टोक्स अभी भी गेंदबाजी के लिए 100 फीसदी फिट नहीं हैं। स्विंग गेंदबाज सिमरजीत सिंह, जिन्होंने पिछले साल छह मैचों में काफी प्रभावित किया था, को नहीं खिलाते हुए हंगारगेकर ने इस सीजन में अब तक के दोनों मैच खेले हैं। 

धोनी ने गुजरात के खिलाफ पहले मैच के बाद कहा था, "मुझे लगता है कि हंगारगेकर में बहुत क्षमता है, उनके पास थोड़ी गति है और उन्हें जितने मैचों में मौका मिलेगा, वे उतने ही बेहतर होते जाएंगें। इसलिए मैं कुल मिलाकर निराश नहीं हूं। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर परिस्थितियों को देखते हुए गेंदबाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। 

नो-बॉल एक ऐसी चीज है जो नहीं की जानी चाहिए क्योंकि आधुनिक क्रिकेट में, नो-बॉल आपके नियंत्रण में होती है। और वास्तव में नो बॉल से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए नो-बॉल को नियंत्रित करना बहुत अहम है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2023 , #IPL2023 , MS Dhoni , MS Dhoni Warning , MS Dhoni No Ball Warning , Csk , Chennai Super Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD