Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

मुझे नहीं लगता कि एमएस धोनी कीर्तिमानों के पीछे जाते हैं : वीरेंदर सहवाग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, MS Dhoni, Virender Sehwag
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2023

Last updated on: Apr 04, 2023, 00:00 IST

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी कीर्तिमानों के पीछे नहीं जाते हैं और आईपीएल में 5000 रन पूरे करने के कीर्तिमान का पूर्व भारतीय कप्तान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कल मैच के दौरान धोनी तीन गेंदों में 12 रन बनाकर 5000 रन का आंकड़ा पार कर लिया था और आईपीएल में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विशेषज्ञ विकेटकीपर बन गए थे। 

सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर मैच के बाद के शो में कहा,"यदि आप एमएस धोनी से इस बारे में पूछेंगे तो वह कहेंगे कि 5000, 3000 या 7000 रन बनाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सबसे महत्वपूर्ण तो ट्रॉफी जीतना है जो उन्होंने किया है। मुझे नहीं लगता कि वह कीर्तिमानों के पीछे जाते हैं या उनके बारे में सोचते हैं।"

सहवाग ने कहा कि रिकॉर्ड और कीर्तिमान संन्यास के बाद याद किये जाते हैं। उन्होंने कहा, "मैं भी वैसा ही था कौन जानता है कि कितने रन बनाये गए हैं लेकिन यह सही है कि यह संख्या बाद में याद की जाती है। जब आप संन्यास लेते हैं तो याद दिलाया जाता है कि फलां खिलाड़ी ने आईपीएल में इतने रन बनाये थे।"

धोनी इस लीग में 5000 रन पूरे करने वाले पांचवें भारतीय और कुल सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि विराट कोहली (6706), शिखर धवन (6284), डेविड वार्नर (5937), रोहित शर्मा (5880), सुरेश रैना (5528) और एबी डिविलियर्स (5162) को हासिल थी।सात बल्लेबाजों में से धोनी एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने निचले मध्य क्रम में खेलते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। 

सहवाग ने कहा, "उम्मीद यही रहती है कि शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अधिक रन बनाएंगे। धोनी मध्य क्रम या निचले मध्य क्रम में आते हैं और 5000 रन पूरे किये हैं। इस नंबर पर खेलते हुए कोई खिलाड़ी इतने रन नहीं बना सकता है। वह अपने प्रदर्शन में निरंतर हैं, रन बनाते हैं और अपनी टीम को मैच जिताते हैं। वह महान खिलाड़ी हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , MS Dhoni , Virender Sehwag

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD