Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

केजरीवाल पर लगा 25 हजार का जुर्माना, बोली भाजपा- बौखलाहट और हताशा में आरोप लगा रहे हैं अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2023

Last updated on: Mar 31, 2023, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री मांगे जाने के मामले में गुजरात हाई कोर्ट द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के बाद भाजपा ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुजरात हाई कोर्ट के फैसले का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत ने अरविंद केजरीवाल पर सख्त टिप्पणी करते हुए, उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है लेकिन यह अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए नया विषय नहीं है।

पात्रा ने कहा कि इससे पहले भी केजरीवाल ने अरुण जेटली और नितिन गडकरी के बारे में इसी तरह के शब्दों का प्रयोग किया था और बाद में इसके लिए उन्होंने हाथ जोड़ कर और पत्र लिखकर माफी भी मांगी थी। भाजपा प्रवक्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए केजरीवाल के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि उनके मंत्री कमीशनखोरी और शराब घोटाले के मामले में जेल में हैं, और उन्हें अदालत से जमानत भी नहीं मिल पा रही है इसलिए बौखलाहट और हताशा में केजरीवाल ये कर रहे हैं। 

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह हताशा केजरीवाल के चेहरे पर भी नजर आ रही है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD