Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार

Crime News India, Crime News, New Delhi, Crime News New Delhi, Police, Delhi Police
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Mar 2023

Last updated on: Mar 31, 2023, 00:00 IST

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कई ऑपरेशन्स में चार लोगों को गिरफ्तार किया है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये कीमत के 930 ग्राम हेरोइन बरामद की है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, पहले ऑपरेशन में, विशिष्ट इनपुट प्राप्त करने के बाद, सुल्तानपुरी इलाके में एक छापा मारा गया और राकेश सिंह (46) के रूप में पहचाने जाने वाले एक आदतन ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया। 

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, उसके घर की तलाशी के दौरान, पुलिस टीम ने 258 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत तकरीबन 4.2 लाख रुपये आंकी जा रही है। दूसरे ऑपरेशन में, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उत्तर प्रदेश के बदायूं के मूल निवासी और वर्तमान में न्यू उस्मानपुर में रहने वाले शादाब को गिरफ्तार किया, जो अपने घर से हेरोइन की तस्करी करता था। 

विशेष पुलिस आयुक्त ने कहा, शादाब के संबंध में एक गुप्त सूचना मिली और यह भी पता चला कि वह भारी मात्रा में हेरोइन लाया था और उस हेरोइन को अपने किराए के घर में छुपा कर रखा था। जानकारी की पुष्टि करने और उसके घर का सर्च वारंट हासिल करने के बाद छापेमारी की गई और शादाब को घर से गिरफ्तार कर लिया गया। 

उसके घर से कई छोटी पॉलीथिन में कुल 262 ग्राम हेरोइन, एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन (हेरोइन तोलने के लिए इस्तेमाल की जा रही) बरामद की गई है। स्पेशल सीपी ने कहा, छापेमारी के दौरान आरोपी शादाब ने सबूत मिटाने के लिए अपना फोन जमीन पर फेंक कर तोड़ दिया। 

एक अन्य अभियान में वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे एक 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसके कब्जे से 410 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अधिकारी ने कहा, जांच के दौरान, मोहन गुप्ता के रूप में पहचाने गए आरोपी के कहने पर, पुलिस ने नजफगढ़ के रहने वाले प्रदीप के रूप में पहचाने जाने वाले रिसीवर को भी पकड़ा है, जिसे मादक पदार्थ की आपूर्ति की जानी थी।

 

Tags: Crime News India , Crime News , New Delhi , Crime News New Delhi , Police , Delhi Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD