Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

मियामी ओपन: सोराना कर्स्टी ने आर्यना सबालेंका को किया अपसेट, पहली बार डब्लूटीए 1000 सेमीफाइनल में

Aryna Sabalenka, Miami Open, Sorana Cirstea, Sports News, Tennis, Tennis Player, WTA 1000
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मियामी(अमेरिका) , 30 Mar 2023

Last updated on: Mar 30, 2023, 00:00 IST

10 वर्षों में पहली बार सोराना कर्स्टी डब्लूटीए 1000 टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेलेंगी। गैर वरीयता प्राप्त रोमानियाई खिलाड़ी ने नंबर दो सीड और मौजूदा ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका को मियामी ओपन के क्वार्टरफाइनल में हराकर बड़ा अपसेट कर दिया। 

कर्स्टी ने सबालेंका को करियर के पहले मुकाबले में बुधवार रात 6-4, 6-4 से हरा दिया और 2013 में टोरंटो में सेरेना विलियम्स से हारकर उपविजेता रहने के बाद पहली बार इस स्तर के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। इस सनशाइन डबल में यह उनका दूसरा क्वार्टरफाइनल था। 

सबालेंका पर एक घंटे 35 मिनट में जीत डब्लूटीए रैंकिंग में शीर्ष दो खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी पहली जीत है। (वह इस महीने के शुरू में बीएनपी परीबा ओपन के क्वार्टरफाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वीयाटेक से हार गयी थीं।डब्लूटीए के हवाले से कर्स्टी ने कहा, "मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं जानती थी कि यह मुश्किल मुकाबला होगा क्योंकि सबालेंका कड़े प्रहार करती हैं। मैं जानती थी कि मुझे अपनी जगह टिके रहना है। मैं अपने आज के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।"

 

Tags: Aryna Sabalenka , Miami Open , Sorana Cirstea , Sports News , Tennis , Tennis Player , WTA 1000

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD