Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल

 

आईसीसी टी20 रैंकिंग: राशिद खान ने गेंदबाजों में शीर्ष स्थान फिर हासिल किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rashid Khan, ICC T20I Player Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 29 Mar 2023

Last updated on: Mar 29, 2023, 00:00 IST

अफगानिस्तान की पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक 2-1 की सीरीज जीत के बाद लेग स्पिनर राशिद खान ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया है। राशिद ने तीन मैचों में 12 ओवर में कुल 62 रन खर्च कर एक-एक विकेट हासिल किया। 

राशिद श्रीलंका के वनिंदू हसारंगा से आगे निकलकर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने फरवरी 2018 में पहली बार शीर्ष स्थान हासिल किया था और पिछले वर्ष नवम्बर तक नंबर एक स्थान पर थे। राशिद के टीम साथी फजलहक फारूकी, जिन्होंने सीरीज में कुल पांच विकेट हासिल किये, 12 स्थान की लम्बी छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 

अफगानिस्तान के अब तीन खिलाड़ी गेंदबाजों में टॉप 10 में हैं। सीरीज में चार विकेट लेने वाले स्पिनर मुजीब उर रहमान आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। सीरीज में विश्राम पाने वाले पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम एक स्थान गिरकर बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। 

आखिरी मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे पाकिस्तान के कार्यवाहक कप्तान शादाब खान आलराउंडर रैंकिंग में आठ स्थान की छलांग के साथ चौथे और गेंदबाजों में छह स्थान के सुधार के साथ 12वें नंबर पर आ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया की भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 की जीत के बाद भारत के शुभमन गिल बल्लेबाजों में 738 अंकों की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं जबकि कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान के सुधार के साथ आठवें नंबर पर आ गए हैं। 

आलराउंडर हार्दिक पांड्या 10 स्थान की छलांग के साथ गेंदबाजों में 76वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rashid Khan , ICC T20I Player Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD