Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मेक्सिको में प्रवासी सेंटर में आग लगने से 39 लोगों की मौत

Hadsa World, Hadsa, Maxico City, Fire, Migrant Centre Fire, Migrant Centre Fire Mexico
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेक्सिको सिटी , 29 Mar 2023

Last updated on: Mar 29, 2023, 00:00 IST

उत्तरी मेक्सिको के स्यूदाद जुआरेज में एक प्रवासी डिटेंशन सेंटर में आग लगने से मरने वालों की संख्या 39 हो गई है। राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने इसकी पुष्टि की है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लोपेज ओब्रेडोर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से कहा, "जब प्रवासियों को ऐसा लगा कि उन्हें निर्वासित किया जा रहा है तो उन्होंने ऐसा विरोध के तौर पर किया था।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने आश्रय के दरवाजे पर गद्दे रख दिए और विरोध के तौर पर उनमें आग लगा दी और उन्होंने यह नहीं सोचा कि यह इस भयानक त्रासदी का कारण बनेगा।"आग उत्तरी राज्य चिहुआहुआ के स्यूदाद जुआरेज में एक अस्थायी प्रवासी केंद्र में सोमवार रात लगी, जो संयुक्त राज्य अमेरिका की सीमा से लगा हुआ है। 

राष्ट्रपति ने विस्तृत रूप से बताया कि प्रवासी ज्यादातर मध्य अमेरिका और वेनेजुएला से थे, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की पहचान नहीं की है। आव्रजन अधिकारियों की एक रिपोर्ट के अनुसार, 68 लोगों को सेंटर में रखा गया था और 29 'नाजुक, गंभीर' स्थिति में हैं। लोपेज ओब्रेडोर ने यह भी कहा कि अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने संबंधित जांच शुरू कर दी है।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Maxico City , Fire , Migrant Centre Fire , Migrant Centre Fire Mexico

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD