Sunday, 26 May 2024

 

 

खास खबरें बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने सोहाना हॉस्पिटल का दौरा कर कैंसर मरीजों से मुलाकात की कांग्रेस संयुक्त सचिव रविंदर सिंह त्यागी हुए भाजपा में शामिल अब संजय टंडन का समर्थन करने दिव्यांग भी आये आगे तिवारी का चुनाव प्रचार भ्रामक और अराजकता का प्रतीक : रविंद्र पठानिया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खडूर साहिब से आप उम्मीदवार लालजीत भुल्लर के लिए किया प्रचार गोल्डन टेंपल को बनाया जायेगा ग्लोबल सेंटर : राहुल गांधी पंजाब में क्राइम आउट ऑफ कंट्रोल, चिंता का विषय: विजय इंदर सिंगला विजय इंदर सिंगला ने जारी किया घोषणापत्र, क्षेत्र के लिए किये कई वादे अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में चुनाव अभियान तेज किया, मुख्य मुद्दों की अनदेखी करने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आलोचना की भाजपा द्वारा बिट्टू को खारिज करने पर, वड़िंग को अपने ‘मित्र’ बिट्टू के लिए बुरा लगा सीएम भगवंत मान ने राजासांसी, अजनाला और मजीठा में कुलदीप धालीवाल के लिए किया प्रचार, अमृतसर के लोगों ने भारी वोटों से आप को जीत दिलाने का किया वादा "Omjee's सिने वर्ल्ड और सरताज फिल्म्स ने नई फिल्म 'अपना अरस्तू' का फर्स्ट लुक पोस्टर किया साझा।" नई खेल नीति के आ रहे हैं अच्छे नतीजे, पेरिस ओलिंपिक में चमकेंगे पंजाबी खिलाड़ी: मीत हेयर पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी को मिली मजबूती, विपक्षी पार्टियों के आधा दर्जन से ज्यादा बड़े नेता आप में शामिल आप-कांग्रेस और भाजपा जाति और साम्प्रदायिक आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण कर रहे: सुखबीर सिंह बादल सांसद संजीव अरोड़ा ने डॉ. सुरजीत पातर के घर जाकर पीड़ित परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की जिला वासियों के घरों की रसोई तक पहुंचा वोटर जागरूकता अभियान अनुमति मिले, तो 24 घंटे में महिलाओं को डालेंगे 1500 रुपएः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आप की 300 यूनिट मुफ्त वाली बिजली गुल, बिजली कटों से कराह रहे लोगः परनीत कौर बारादरी गार्डन में जयइंद्र कौर ने लोगों से मांगे भाजपा के लिए वोट अमृतपाल और सिमरनजीत सिंह मान जैसे लोग पंजाब के लिए खतरा : डॉ. सुभाष शर्मा

 

कांग्रेस ने मुझे जेल भेजने के लिए कई बार बिछाया था जाल, आज कुछ दल मिलकर चला रहे हैं भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान - पीएम नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Mar 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार ने उन्हें जेल भेजने के लिए कई बार जाल बिछाया था लेकिन वो पूरी तरह से नाकाम रहे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दलों ने मिलकर आज भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नई दिल्ली में भाजपा केन्द्रीय कार्यालय विस्तार का लोकार्पण करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि, जनसंघ के जमाने में कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता यह कहा करते थे कि वे जनसंघ को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे और आज की कांग्रेस यह कहती है कि मोदी तेरी कब्र खुदेगी।

उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए आगे कहा कि, जनसंघ को मिटाने की, भाजपा को मिटाने की अनेक बार साजिशें हुई और ये तो वो लोग है जिन्होंने मुझे भी जेल में डालने के लिए क्या-क्या जाल नहीं बिछाया लेकिन वो पूरी तरह से नाकाम रहे। कांग्रेस समेत अन्य तमाम विरोधी दलों द्वारा चलाए जा रहे सरकार विरोधी अभियान पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र ने कहा कि कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। 

जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है तो कोर्ट पर सवाल उठाया जाता है। उन्होंने आंकड़ों के साथ यह दावा किया कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर तेजी से कार्रवाई हो रही है और तमाम विरोध के बावजूद भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी। 

प्रधानमंत्री ने भाजपा की लगातार विस्तार यात्रा का जिक्र करते हुए आगे कहा कि भाजपा जनता-जनार्दन के आशीर्वाद और देशवासियों के प्यार से बची है और लगातार फल-फूल रही है। उन्होंने भाजपा को आज एकमात्र पैन इंडिया पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने और जीतने तक ही सीमित नहीं है बल्कि भाजपा एक व्यवस्था है, एक विचार है, एक संगठन है और एक आंदोलन है। 

उन्होंने कहा कि देशवासियों के आशीर्वाद से भाजपा आगे बढ़ी है, बढ़ रही है और बढ़ती ही रहेगी। एक लंबे अर्से बाद भाजपा के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी भी इस कार्यक्रम में नजर आएं। भाजपा केन्द्रीय कार्यालय विस्तार के लोकार्पण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यालय के निर्माण कार्य में सहयोग देने वाले कर्मियों से भी मुलाकात की।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD