Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राजपुरा के विकास के लिए कई परियोजनाओं को दी मंज़ूरी

शहर निवासियों को स्टेडियम, आम आदमी क्लीनिक, योगा केंद्र, पार्क और अन्य सुविधाएँ मिलेंगी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 28 Mar 2023

Last updated on: Mar 28, 2023, 00:00 IST

राजपुरा शहर की सूरत बदलने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को खेल स्टेडियम, आम आदमी क्लीनिक, योगा सुविधा समेत कई विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी, जो आगामी दिनों में मुकम्मल किए जाएंगे।  

यहाँ अपने कार्यालय में पैप्सू टाऊनशिप डिवैल्पमैंट बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक कस्बे राजपुरा की पुरातन शान को बहाल करने के लिए इसकी सूरत बदली जाएगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड के बजट को मंज़ूरी दे दी गई है, जिसमें 19.32 करोड़ रुपए की आमदन और 7.19 करोड़ रुपए के खर्चों का अनुमान लगाया गया है। भगवंत मान ने बताया कि राजपुरा शहर के सौन्दर्यीकरण के लिए बोर्ड ने राजपुरा टाऊन में स्टेडियम (लगभग 7 एकड़ क्षेत्रफल वाला) और राजपुरा शहर के पुराने बस स्टैंड के नज़दीक एक पार्क (लगभग 7 कनाल क्षेत्र वाला) बनाने की मंजूरी दे दी है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि बोर्ड के कामकाज को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पैप्सू टाऊनशिप विकास बोर्ड की कार्यकारी समिति के गठन को हरी झंडी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि इस समिति का नेतृत्व सीनियर अधिकारी वित्त कमिश्नर राजस्व करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इलाका निवासियों की सुविधा के लिए गणेश नगर इलाके में करीब 84 लाख रुपए की लागत के साथ सडक़ का निर्माण करने को भी मंज़ूरी दी गई है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि झुग्गी-झौंपडिय़ों वाले क्षेत्रों के कल्याण के लिए पुरानी मिर्च मंडी में 585 वर्ग गज क्षेत्र में धर्मसशाला के निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राजपुरा शहर के सर्वोंगीण विकास के लिए वचनबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों को पहल के आधार पर पूरा किया जाएगा और समय-समय पर इन कार्यों की गुणवत्ता की जाँच सुनिश्चित बनाई जाएगी।

इस मौके पर विधायक और बोर्ड की वाइस चेयरपर्सन नीना मित्तल और अन्य भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD