Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mohammad Nabi, Afghanistan, Pakistan, 1st T20I
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शारजाह , 25 Mar 2023

Last updated on: Mar 25, 2023, 00:00 IST

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मोहम्मद नबी की नाबाद 38 रन की बेहतरीन पारी से अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पहले टी20 में छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दोनों टीमों के बीच 11 साल के बाद यह पहला मुकाबला था और पाकिस्तान की टीम शुक्रवार रात नियमित कप्तान बाबर आजम सहित कई सितारों के बिना खेल रही थी। 

नबी ने नजीबुल्लाह जादरान (नाबाद 17 ) के साथ 53 रन की अविजित साझेदारी की। अफगानिस्तान ने 17.5 ओवर में चार विकेट पर 98 रन बनाकर जीत अपने नाम की। पाकिस्तान ने इससे पहले 20 ओवर में नौ विकेट पर 92 रन बनाये थे। अफगानिस्तान ने टॉस हारने और गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया।

पाकिस्तान ने नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाए जिससे उसकी पारी कभी परवान नहीं चढ़ सकी। फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान और नबी ने दो-दो विकेट लिए और अपने 11 ओवरों में कुल 34 रन खर्च किये। लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान एक समय 45 रन पर चार विकेट गंवा कर संकट में था लेकिन नबी ने धैर्य के साथ खेलते हुए नजीबुल्लाह जादरान के साथ अविजित साझेदारी कर अफगानिस्तान को आसान जीत की मंजिल पर पहुंचा दिया। 

पाकिस्तान 27 मार्च को होने वाले दूसरे मैच में वापसी की कोशिश करेगा जबकि अफगानिस्तान की नजरें ऐतिहासिक सीरीज जीत पर होंगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mohammad Nabi , Afghanistan , Pakistan , 1st T20I

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD