Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार

 

हंड्रेड ड्राफ्ट : टिम डेविड, टॉम एबेल शीर्ष खिलाड़ी, डेविड को सदर्न ब्रेव ने बरकरार रखा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, The Hundred, Hundred Draft, Tim David, Tom Abel, Southern Brave
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 24 Mar 2023

Last updated on: Mar 24, 2023, 00:00 IST

इंग्लैंड के सफेद बॉल विशेषज्ञ टॉम एबेल और ऑस्ट्रेलिया के छोटे फॉर्मेट के एक्सपर्ट टिम डेविड इंग्लैंड की सीमित ओवर की घरेलू क्रिकेट लीग द हंड्रेड के 2023 संस्करण के लिए ड्राफ्ट में शीर्ष खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। गुरूवार रात को हुए ड्राफ्ट में 30 से ज्यादा पुरुष खिलाड़ियों को आठ टीमों ने चुना।

वेल्श फायर ने एबेल को लिया जबकि डेविड सदर्न ब्रेव में राइट टू मैच कार्ड के जरिये लौटे। 2022 सत्र में कोई जीत हासिल न करने के बाद वेल्श फायर ने माइकल हसी के प्रभार संभालने के बाद अपनी टीम को मजबूती देते हुए पाकिस्तान की तेज गेंदबाज जोड़ी शाहीन शाह आफरीदी और हारिस राउफ तथा इंग्लैंड के आलराउंडर डेविड विली को चुना। 

ड्राफ्ट में घरेलू खिलाड़ी ज्यादा मांग में थे क्योंकि शीर्ष विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम, वेस्ट इंडीज के लीजेंड कीरोन पोलार्ड और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट बिना बिके रह गए। कुछ मामलों में पूरे सत्र के लिए उनकी अनुपलब्धता को लेकर चिंता थी।प्रत्येक टीम वाइटेलिटी ब्लास्ट के ग्रुप चरण की समाप्ति के बाद दो और खिलाड़ियों को वाइल्ड कार्ड के रूप में अनुबंधित कर सकती है और साथ ही कोई वैकल्पिक खिलाड़ी जिसकी एक अगस्त से शुरू होने वाले द हंड्रेड से पहले जरूरत हो। 

अधिकतर टीमों ने अपनी टीम के कोर को बरकरार रखा जिसमें 10-11 खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया। सबसे ज्यादा मांग वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के स्टार मिचेल मार्श शामिल थे जो भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज जीत में ओपनर के रूप में जबरदस्त फॉर्म में थे। 

मार्श को लंदन स्पिरिट ने ऊंची कीमत पर खरीदा। मार्श के साथ उनके हमवतन ग्लेन मैक्सवेल और नाथन एलिस लंदन स्थित क्लब से जुड़ेंगे। दोनों को ड्राफ्ट से पहले रिटेन किया गया। पर्थ स्कोरचर्स के कप्तान एश्टन टर्नर को मैनचेस्टर ऑरिजिनल्स में ड्राफ्ट किया गया। वह उस क्लब में लौटे जिसका उन्होंने 2022 में प्रतिनिधित्व किया था। ऑस्ट्रेलिया के केन रिचर्डसन को बमिर्ंघम फीनिक्स ने रिटेन किया जबकि सिडनी थंडर के आलराउंडर डेनियल सैम्स को ट्रेंट रॉकेट्स ने रिटेन किया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , The Hundred , Hundred Draft , Tim David , Tom Abel , Southern Brave

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD