Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

मुझे विश्वास है कि वार्नर किसी समय ओपनिंग में लौटेंगे: मिचेल मार्श

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mitchell Marsh, David Warner
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 23 Mar 2023

Last updated on: Mar 23, 2023, 00:00 IST

वर्ष 2021 में जब मिचेल मार्श को टी20 टीम में बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर प्रोन्नत किया गया था। तो कुछ ने कहा था यह मास्टर स्ट्रोक साबित होगा और ऑस्ट्रेलिया ने यूएई में टी20 विश्व कप जीत लिया।2023 में डेविड वार्नर चोट के कारण उपलब्ध नहीं थे तो मार्श को भारत के खिलाफ वनडे में ओपनर बनाया गया। 

उन्होंने मुम्बई और विशाखापत्तनम में 81 और नाबाद 66 रन बना डाले। जब वार्नर चेन्नई में सीरीज के निर्णायक मैच में लौटे तो मार्श ने अपना ओपनर का स्थान बरकरार रखा और तेजी से 47 रन बनाये जबकि अनुभवी वार्नर चौथे नंबर पर उतरे। मार्श को ऑस्ट्रेलिया की 2-1 की सीरीज जीत में 97 के औसत से 194 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला। 

मार्श का अब भी मानना है कि वार्नर भारत में अक्टूबर-नवम्बर में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी में किसी समय ओपनर के रूप में लौट सकते हैं। मार्श ने कहा, "डेवी पहले दो मैचों के लिए बाहर थे। मुझे मौका मिला और मैंने इसका आनंद उठाया। वार्नर लम्बे समय तक ऑस्ट्रेलिया के लिए अविश्वसनीय खिलाड़ी रहे हैं और सर्वश्रेष्ठ वनडे ओपनरों में से एक रहे हैं। 

मुझे विश्वास है कि वह किसी समय ओपनिंग में फिर लौटेंगे। लेकिन यह महत्वपूर्ण है कि हम बल्लेबाजी में लचीले रहें। टीम के लिए परफॉर्म करना अच्छा लगा।"मार्श ने कहा, "मैं प्राकृतिक रूप से आक्रामक बल्लेबाज हूं। मैंने इस सीरीज में अपने खेल का आनंद लिया है।

मुझे काफी खुशी हैं कि मैं इस तरह का प्रदर्शन कर सका। मैं काफी दिनो के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहा था। मैं फ्रेश था और एक नई ऊर्जा के साथ मैदान पर था।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mitchell Marsh , David Warner

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD