Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

मंगोलपुरी वायरल वीडियो: युवती ने दी सफाई, गलतफहमी की वजह से मंगेतर से हुआ था झगड़ा

Crime News, Crime News Delhi, New Delhi, New Delhi Viral Video, New Delhi Video, New Delhi Women Video, Harender Kumar Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2023

Last updated on: Mar 21, 2023, 00:00 IST

दिल्ली के मंगोलपुरी में सरेआम व्यक्ति द्वारा एक युवती को जबरन कार में बिठाते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसके कुछ दिनों बाद वीडियो में नजर आ रही लड़की सामने आई और बताया कि यह घटना उसके मंगेतर के साथ झगड़े के बाद हुई थी। यह गलतफहमी थी जिसे बाद में सुलझा लिया गया है। 

युवती ने दिल्ली पुलिस को धन्यवाद देते हुए एक वीडियो मैसेज में कहा, यह मेरे मंगेतर और मेरे बीच गलतफहमी थी। हमारा पर्सनल मुद्दों को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसे बाद में हमने सुलझा लिया था। घटना 18 मार्च की रात की है। दिल्ली पुलिस ने युवती और उसके मंगेतर का पता लगा लिया, जो उसे कहासुनी के बाद कैब में जबरन बैठा रहा था। 

बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा था कि उन्हें इस बारे में एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसके बाद आईपीसी की धारा 365 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी और इस पर जांच करने के लिए टीमों का गठन किया गया था। कैब मालिक की पहचान गुरुग्राम निवासी दीपक के रूप में हुई और एक टीम उसके घर भेजी गई। 

पुलिस को पता चला कि यह कार कई लोगों को बेची गई थी और कई ड्राइवर इसका इस्तेमाल भी कर रहे थे। ड्राइवर ओला के जरिए बुकिंग लेते थे। आखिरकार, हमने उस ड्राइवर का पता लगाया जो घटना के दौरान मौजूद था। उसने हमें बताया कि उसे एक लड़की और दो लड़कों द्वारा रोहिणी से विकासपुरी तक की बुकिंग मिली है। 

रास्ते में उनका झगड़ा हुआ। हमने लड़की और लड़कों का पता लगाया। उन्होंने हमें बताया कि कहासुनी के कारण लड़की कार से नीचे उतर गई और उसके दोस्त ने जबरदस्ती उसे वापस कार में बिठा लिया।

 

Tags: Crime News , Crime News Delhi , New Delhi , New Delhi Viral Video , New Delhi Video , New Delhi Women Video , Harender Kumar Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD