Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल

 

नाबालिग को दी यातना, प्राइवेट पार्ट में मिले लकड़ी के टुकड़े

Crime News, Crime News India, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News, Cantonment Board Hospital
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) , 19 Mar 2023

Last updated on: Mar 19, 2023, 00:00 IST

11 साल की एक बच्ची को गंभीर चोटों के साथ शहर के छावनी बोर्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों को न केवल उसके शरीर पर यातना के निशान मिले बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट से लकड़ी के टुकड़े भी मिले। बच्ची को अस्पताल लाने वाली महिला का दावा है कि उसने नाबालिग को गोद लिया था। 

हालांकि, लड़की की चोटों के बारे में पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी महिला ने डॉक्टर सिद्धार्थ पांडे को फोन किया और बताया कि 11 साल की बच्ची को भाई-बहन के झगड़े में मामूली चोटें आई हैं। अगली सुबह, वह लड़की के साथ अस्पताल गई और चोटों की प्रकृति को जानकर डॉक्टर हैरान रह गए। 

डॉ पांडे ने कहा, एक्स-रे में उसके शरीर पर कई पुरानी और नई चोटें सामने आईं, जिसमें उसके निजी अंग भी शामिल थे। इसके बाद, एक महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा उसकी जांच की गई, जिसमें उसके निजी अंगों में लकड़ी के टुकड़े पाए गए। लड़की के हाथ में फ्रैक्च र भी थे। 

चोटों को देखते हुए हमने पुलिस को सूचित किया। आरोपी महिला शहर के धूमनगंज इलाके के एक अपार्टमेंट की रहने वाली है और उसका पति एक नामी स्कूल में शिक्षक है। महिला ने दावा किया कि उसने कानपुर के एक आश्रय गृह से लड़की को गोद लिया था, लेकिन लड़की ने कहा है कि उसकी मां की मृत्यु और उसके पिता द्वारा परित्याग के बाद आरोपी उसे घर ले गई थी। 

बच्ची ने यह भी खुलासा किया कि उसे नियमित रूप से भूखा रखा जाता था और एक महीने में 14 दिनों से अधिक समय तक भोजन नहीं दिया जाता था। धूमनगंज थाने के एसएचओ राजेश मौर्य ने कहा कि आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।उन्होंने कहा, पूछताछ के निष्कर्षों के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि घायल लड़की का छावनी बोर्ड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Uttar Pradesh , Uttar Pradesh News , Cantonment Board Hospital

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD