Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आजादी का अमृत महोत्सव और फ्लैगशिप योजनाओं पर चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी 20 मार्च से

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सोम प्रकाश करेंगे उद्घाटन

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Komal Mittal, Hoshiarpur, Azadi Ka Amrit Mahotsav, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 17 Mar 2023

Last updated on: Mar 17, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), जालंधर, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा होशियारपुर में केंद्र सरकार की प्रमुख ( फ्लैगशिप ) योजनाओं और आजादी का अमृत महोत्सव पर आधारित चार दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। 

इंटीग्रेटेड कम्युनिकेशन एंड आउटरीच प्रोग्राम के तहत यह डिजिटल लाइब्रेरी परिसर में 20 से 23 मार्च 2023 तक अयोजित की जाएगी ।केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री श्री सोमप्रकाश 20 मार्च को जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित की जा रही इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।डिप्टी कमिश्नर श्रीमती कोमल मित्तल और सी.बी.सी. के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी-कम-नोडल अधिकारी, प्रर्दशनी राजेश बाली ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले जिला प्रशासन से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें श्रीमती कोमल मित्तल ने प्राथमिकता के आधार पर सभी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि लोकार्पण के दिन माननीय मंत्री किसान क्रेडिट कार्ड, मुद्रा योजना इत्यादि के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण पत्र सौंपेगे।राजेश बाली ने कहा कि सीबीसी ने जालंधर रोटरी क्लब से 21 मार्च को एक विशेष कैंसर डिटेक्शन वैन मंगवाई है जो महिलाओं में छाती के कैंसर की मुफ्त मैमोग्राफी जांच करेगी और कुछ युवतियों में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण भी करेगी। यह जांच व टीकाकरण होशियारपुर सिविल अस्पताल व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा।

22 मार्च को विश्व जल दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण भी किया जाएगा।प्रदर्शनी के अंतिम दिन 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहादत दिवस पर जीएनए यूनिवर्सिटी व फिट बाइकर्स क्लब होशियारपुर के सहयोग से नशा विरोधी साइकिल रैली निकाली जाएगी। 

इस दौरान नशे से दूर रहने का संदेश प्रचारित व प्रसारित किया जाएगा। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों के बीच 'आजादी का अमृत महोत्सव' विषय पर भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।इस बीच, चार दिनों के लिए कार्यक्रम स्थल पर एक विशेष मुफ्त सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

21 से 23 मार्च 2023 तक आधार अपडेट और वोटर कार्ड लिंकिंग भी नि:शुल्क की जाएगी।लाभार्थियों की मदद के लिए यूनिक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड बनाने के लिए विशेष स्टॉल भी लगाया जाएगा।

आम लोगों की सुविधा के लिए किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना इत्यादि की जानकारी के और स्वयं सहायता समूह के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। प्रदर्शनी के दौरान नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए जाएंगे । इस अवसर पर सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Komal Mittal , Hoshiarpur , Azadi Ka Amrit Mahotsav , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD