Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

अश्विन फिर से बने नंबर वन गेंदबाज, कोहली, अक्षर ने भी बल्लेबाजी में लगाई छलांग

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Ravichandran Ashwin, ICC Test Rankings For Bowlers, Virat Kohli, Axar Patel
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2023

Last updated on: Mar 15, 2023, 00:00 IST

भारत के शीर्ष ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में गेंदबाजों में फिर से शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रा रहे अहमदाबाद टेस्ट में 6/91 विकेट लिए थे। अश्विन को 17.28 के औसत से 25 विकेट लेने के लिए संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया था। 

इस प्रदर्शन से अश्विन गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर चले गए और वह इंग्लैंड के वेटरन तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन से 10 रेटिंग अंक आगे हैं। करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में सात स्थान के सुधार के साथ 13वें स्थान पर आ गए हैं। विराट को अहमदाबाद टेस्ट में 186 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला था। 

विराट ने 1205 दिन का अपना शतक सूखा समाप्त किया था। ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरून ग्रीन और भारत के शुभमन गिल ने अहमदाबाद टेस्ट में अपने शतकों की बदौलत रैंकिंग में सुधार किया है। ग्रीन 11 स्थान उठकर 26वें और गिल 17 स्थान उठकर 46वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 

लेफ्ट आर्म स्पिन आलराउंडर अक्षर पटेल आठ स्थान उठकर बल्लेबाजों में 44वें और आलराउंडर लिस्ट में एक स्थान उठकर ओवरआल चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। पटेल ने चार मैचों में प्रभावशाली 264 रन बनाये हैं। ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा अहमदाबाद टेस्ट में 180 रन की बदौलत दो स्थान के सुधार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

उन्होंने 815 सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक हासिल कर लिए हैं। ट्रेविस हैड ने अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है लेकिन 853 की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड के आलराउंडर डेरिल मिचेल ने क्राइस्टचर्च में श्रीलंका के खिलाफ रोमांचक जीत में 102 और 81 रन बनाने की बदौलत करियर का सर्वश्रेष्ठ आठवां स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने पहली बार 800 रेटिंग अंकों को भी छुआ है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Ravichandran Ashwin , ICC Test Rankings For Bowlers , Virat Kohli , Axar Patel

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD