Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

संसद से भागने की बजाय आकर माफी मांगें राहुल गांधी : स्मृति ईरानी

Smriti Irani, Smriti Zubin Irani, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Textile Minister, Rahul Gandhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Mar 2023

Last updated on: Mar 15, 2023, 00:00 IST

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने लंदन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान को लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, संसदीय परंपरा, देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और वोट करने वाले हर नागरिक का अपमान बताते हुए मांग की है कि राहुल गांधी को संसद से भागने की बजाय आकर माफी मांगनी चाहिए। 

स्मृति ईरानी ने कहा कि चुनावों में हार-जीत राजनीतिक परंपराओं का हिस्सा है लेकिन राहुल गांधी ने ऐसे देश में जाकर विदेशी ताकतों को भारत पर धावा बोलने का आमंत्रण दिया है जिसका इतिहास भारत को गुलाम बनाने का रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की धज्जियां उड़ाते हुए राहुल गांधी ने इस बात को लेकर खेद व्यक्त किया कि, क्यों विदेशी ताकतें आकर भारत पर धावा नहीं बोलती हैं? 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी का द्वेष अब भारत के प्रति द्वेष में बदल चुका है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से सवाल पूछते हुए कहा कि उन्होंने विदेश में कहा है कि देश में उन्हें किसी विश्वविद्यालय में बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसा है तो 2016 में देश की राजधानी दिल्ली के एक विश्वविद्यालय (जेएनयू) में जब 'भारत तेरे टूकड़े होंगे' का नारा लग रहा था तब उन्होंने वहां जाकर जो उसका समर्थन किया, वो क्या था?

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हाल ही में राहुल ने कहा था कि पूरे देश में शांति है, सौहार्द है और देश में उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो कहे कि उनके प्रति कटुता का भाव है। ऐसे में राहुल यह बताएं कि वो झूठ कब बोल रहे थे, अपनी यात्रा के दौरान भारत में झूठ बोल रहे थे या अब लंदन में झूठ बोल रहे हैं?

 

Tags: Smriti Irani , Smriti Zubin Irani , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Textile Minister , Rahul Gandhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD