Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

डब्ल्यूपीएल: आरसीबी की तेज गेंदबाज मेगन शट्ट बोलीं, एलिस कैप्सी की पारी ने मैच को बदल दिया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens Premier League, WPL, Womens Premier League 2023, WPL 2023, Alice Capsey, Megan Schutt
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवी मुंबई , 14 Mar 2023

Last updated on: Mar 14, 2023, 00:00 IST

यहां चल रहे डब्ल्यूपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक करीबी मैच हारने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तेज गेंदबाज मेगन शट्ट ने कहा कि एलिस कैप्सी की पारी गेम-चेंजिंग थी। डब्ल्यूपीएल के पहले रिवर्स फिक्सर में, दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर छह विकेट की करीबी जीत के साथ मौजूदा सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज की। 

वहीं, आरसीबी की यह लगातार पांचवीं हार थी। पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद, एलिस पेरी द्वारा ऋचा घोष की तेजतर्रार पारी (16 गेंद पर 37 रन) के साथ फाइटिंग फिफ्टी (52 गेंद पर नाबाद 67) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 20 ओवर में 150/4 पर पहुंचा दिया। 

जवाब में, कैपिटल्स ने फार्म में चल रही सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को शट्ट की इनस्विंगर गेंद पर बिना खाता खोले ही खो दिया। हालांकि, कैप्सी ने 38 रन की पारी में बाउंड्री की झड़ी लगा दी। इंग्लैंड की खिलाड़ी ने तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर और बाएं हाथ की स्पिनर प्रीति बोस को चौथे और पांचवें ओवर में नौ गेंद के अंतराल में सात चौके लगाकर लक्ष्य का पीछा किया। 

आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने स्वीकार किया कि पावरप्ले में स्कोर बनाने में ज्यादा मदद नहीं मिली। लेकिन, मैच को अंतिम ओवर तक खींचने के लिए उन्हें अपनी टीम पर गर्व था। शट्ट ने खेल के बाद कहा, "कैप्सी की पारी ने वास्तव में मैच को बदल दिया।"आरसीबी अंक तालिका में सबसे नीचे है क्योंकि उन्होंने अभी तक अपना खाता नहीं खोला है। शट्ट ने कहा कि इस मैच में टॉस जीतना महत्वपूर्ण था।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens Premier League , WPL , Womens Premier League 2023 , WPL 2023 , Alice Capsey , Megan Schutt

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD