Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने गांव बजवाड़ा में फुटबाल टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों को किया सम्मानित

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Mar 2023

Last updated on: Mar 13, 2023, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है, जिसके अंतर्गत जहां बड़े स्तर पर खेल मुकाबलों का आयोजन किया जा रहा है वहीं खिलाडिय़ों के सर्वांगीण विकास के लिए भी कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। 

वे गांव बजवाड़ा में फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे। फाइनल मैच गांव फुगलाना व मांझी की टीम में हुआ, जिसमें गांव फुगलाना की टीम विजयी रही। इस दौरान उन्होंने विजेता टीम व अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित भी किया। 

इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, ए.आई.जी नरेश डोगरा के अलावा ग्राम पंचायत व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश के गांवों में मल्टीपर्पज स्पोर्टस पार्क बनाए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के युवा की ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार खिलाडिय़ों की बुनियादी जरुरतों पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य फोकस खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की पहलकदमी से नौजवान पीढ़ी को खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के अवसर मिलेंगे व प्रदेश के नौजवान खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खेल का लोहा मनवा कर पंजाब का नाम रोशन करेंगे।

 इस दौरान उन्होंने गांव के नौजवानों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल के प्रति रु चि दिखाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि  पंजाब सरकार की ओर से नौजवानों के लिए रचनात्मक माहौल बनाया जा रहा है ताकि नौजवानों को शिक्षा व शारीरिक पक्ष से विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों के विकास में किसी किस्म की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD