Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

मीत हेयर द्वारा क्रिकेट खेलकर ऑल इंडिया सिविल सर्विस्ज़ क्रिकेट टूर्नामैंट का उद्घाटन

राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और क्षेत्रीय खेल बोर्डों की 39 टीमें ले रही हैं हिस्सा

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 12 Mar 2023

Last updated on: Mar 12, 2023, 00:00 IST

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा क्रिकेट खेलकर ऑल इंडिया सिविल सर्विस्ज़ क्रिकेट टूर्नामैंट का उद्घाटन किया गया।खेल विभाग द्वारा 12 से 19 मार्च तक करवाए जा रहे इस क्रिकेट टूर्नामैंट में देश भर के अलग-अलग राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और क्षेत्रीय खेल बोर्डों की 39 टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह खिलाड़ी अपने-अपने राज्यों और केंद्र के सरकारी विभागों के कर्मचारी हैं।  

सैक्टर-78 स्थित खेल स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के दौरान मीत हेयर ने बल्ले के साथ शॉट लगाकर टूर्नामैंट का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने सभी टीमों के कप्तानों के साथ जान-पहचान भी की। इससे पहले संबोधन करते हुए उन्होंने सभी टीमों के खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं। 

उन्होंने अपने बचपन से क्रिकेट खेल के साथ जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा कि वह आज भी समय मिलने पर क्रिकेट खेलते हैं। खेल के क्षेत्र को मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बताते हुए मीत हेयर ने कहा कि इस बार खेल विभाग का बजट 258 करोड़ रखा गया, जोकि पिछले साल की अपेक्षा 55 प्रतिशत अधिक है, जिससे खेल के क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।  

इससे पहले खेल विभाग के डायरैक्टर अमित तलवाड़ ने मुख्य मेहमान और सभी टीमों का स्वागत करते हुए टूर्नामैंट संबंधी बताया। इस अवसर पर मोहाली गतका एसोसिएशन द्वारा दिखाए गए मार्शल आर्ट गतका के जौहर और जुगनी भंगड़ा अकादमी के लोक नाच भंगड़ा से अन्य राज्यों से आए खिलाड़ी बहुत प्रभावित हुए।  

इस अवसर पर पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी, जि़ला योजना बोर्ड के चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, ए.डी.सी. (जनरल) अमनिन्दर कौर बराड़ और जि़ला खेल अफ़सर गुरदीप कौर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD