Saturday, 27 April 2024

 

 

खास खबरें माझा में गरजे मान! शैरी कलसी के लिए गुरदासपुर में किया चुनाव प्रचार अमृतसर में बोले मान - माझा वाले जब मन बना लेते हैं तो फिर बदलते नहीं है, इस बार 'आप' को जीताने का मन बना लिया है कांग्रेस महिलाओं को नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण देगी: लांबा लोकसभा चुनाव में मतदान बढ़ाने की अनोखी पहल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए लोगों को गुमराह कर रहा अकाली दल : परनीत कौर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सड़क सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किए युवा देश का भविष्य, लोकतंत्र के पर्व में भागीदारी करें सुनिश्चित : हेमराज बैरवा हरियाणा विधानसभा द्वारा गठित तथ्य-जांच समिति में प्रदेश सरकार के दो मंत्री शामिल बोलने का हक भी छीन रही पंजाब सरकार कैथल में अंबाला रोड पर भगवान विश्वकर्मा चौक के निकट चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया ज़मीन के इंतकाल के बदले 10,000 रुपए रिश्वत लेता हुआ पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू 20,000 रुपए की रिश्वत लेता हुआ सीनियर सहायक विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आर.टी.ओ ने सेफ स्कूल वाहन स्कीम का उल्लंघन करने वाली 23 बसों के काटे चालान कांग्रेस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम कर रही : डॉ. सुभाष शर्मा ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर निरंकारी मिशन द्वारा 296 युनिट रक्त दान किया गया मार्कफैड के एम.डी. ने निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नरों के साथ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर की मंडियों का किया दौरा जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक जिला एवं सत्र न्यायधीश की ओर से जिला कानूनी सेवाएं अथारटीज के सदस्यों के साथ बैठक हीट-वेव से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश राजीव के हाथ के खाने का स्वाद आज तक नहीं भूले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की

 

गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के साथ अम्बाला के मशहूर गोलगप्पों का आनंद लिया

प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब के अम्बाला आगमन पर गृह मंत्री अनिल विज ने त्रिपुरा सहित अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा की जीत पर हार्दिक बधाई दी

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 12 Mar 2023

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बिप्लब कुमार देब का अम्बाला छावनी में स्वागत किया और इसके उपरांत उन्होंने उनके साथ अम्बाला के मशहूर गोल-गप्पों का आनंद लिया।

भाजपा प्रदेश भारी बिप्लब कुमार देब रविवार को यमुनानगर में पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के उपरांत दोपहर अम्बाला छावनी में पहुंचे, जहां गृह मंत्री श्री अनिल विज ने उनका स्वागत किया और विगत दिनों भाजपा की त्रिपुरा और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में जीत की हार्दिक बधाई दी। 

इस दौरान अन्य मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने आपस में चर्चा की। इसके उपरांत गृह मंत्री अनिल विज स्वयं अपनी गाड़ी में भाजपा प्रदेश प्रभारी को उनकी आगामी यात्रा के लिए अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन तक छोड़ने के लिए गए।गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रभारी बिप्लब देव को अम्बाला के मशहूर गोलगप्पों के बारे बताया और इस दौरान रेलवे स्टेशन पर ही दोनों नेताओं ने एक साथ गोलगप्पे खाए और आनंद लिया। 

इसके उपरांत शाम नई दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस से भाजपा प्रभारी अम्बाला छावनी से रवाना हुए। इस दौरान सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के डिप्टी चेयरमैन धूमन सिंह किरमिच, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश बतौरा, पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल, हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य सुदर्शन सिंह सहगल सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD