Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

हरियाणा को देश का पहला टीबी मुक्त राज्य बनाने का लक्ष्य : मनोहर लाल खट्टर

Manohar Lal Khattar, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Mar 2023

Last updated on: Mar 07, 2023, 00:00 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत हरियाणा ने राष्ट्रीय लक्ष्य से पहले देश का पहला टीबी मुक्त राज्य बनने का लक्ष्य रखा है। खट्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा, "इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एक राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) का गठन किया जाएगा, जिसके तहत सरकारी और निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थान और डॉक्टर हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।"

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीबी के मरीजों का इलाज करने वाले सभी निजी क्लीनिकों और नर्सिग होम के डाटा को इन संस्थानों से समन्वय स्थापित कर एकीकृत किया जाए, ताकि प्रदेश के सभी मरीजों का रियल टाइम डाटा पता चल सके और समय पर उपचार सुनिश्चित हो सके। खट्टर ने निर्देश दिया कि टीबी रोगियों का पता लगाने के लिए प्रत्येक जिले में मोबाइल इकाइयां तैनात की जाएं, जो घर-घर टीबी निदान परीक्षण करेंगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा को टीबी मुक्त बनाने के लिए विभिन्न पहलों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसके तहत मरीजों का समय पर पता लगाने, उनका इलाज सुनिश्चित करने और इलाज के दौरान ऐसे मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

खट्टर ने अधिकारियों को राज्य में इंटरफेरॉन गामा रिलीज एसे (आईजीआरए) प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाने का भी निर्देश दिया। मेदांता अस्पताल के नरेश त्रेहान ने वर्चुअल रूप से बैठक में भाग लिया। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग मेदांता अस्पताल के साथ मिलकर काम कर रहा है। 

मेदांता की ओर से डिजिटल एक्स-रे और सीबी नेट मशीन से लैस छह मोबाइल वैन जिलों में स्वास्थ्य जांच के लिए जा रही हैं। आने वाले दिनों में ऐसी वैन की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि सभी जिलों को कवर किया जा सके।

 

Tags: Manohar Lal Khattar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD