Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

ढाका विस्फोट में 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Hadsa World, Hadsa, Dhaka, Dhaka Blast, Dhaka News, Blast
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 07 Mar 2023

Last updated on: Mar 07, 2023, 00:00 IST

ढाका में मंगलवार को एक व्यावसायिक इमारत में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल की पुलिस चौकी के प्रमुख बच्चू मियां ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया, "विस्फोट स्थल से 10 शवों को अस्पताल के शवगृह में ले जाया गया है।"

ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के निदेशक ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद नजमुल हक ने पत्रकारों को बताया कि अस्पताल में 100 से अधिक लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिनमें से कई को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने कहा कि कम से कम 11 अग्निशमन इकाइयां साइट पर काम कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि विस्फोट के कारण पुराने ढाका के सिद्दीकी बाजार इलाके में दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं - एक सात मंजिला और दूसरी पांच मंजिला। अग्निशमन सेवा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि घटना स्थानीय समय के अनुसार शाम करीब 4:50 बजे की है। धमाका सात मंजिली इमारत में हुआ, जहां निचली मंजिल पर सैनिटरी सामानों की कई दुकानें थीं। 

विस्फोट से बगल की इमारत में स्थित एक बैंक शाखा की कांच की दीवारें भी चकनाचूर हो गईं। इसके अलावा, इस इमारत के पास व्यस्त सड़क पर खड़ी एक यात्री बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। विस्फोट के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

 

Tags: Hadsa World , Hadsa , Dhaka , Dhaka Blast , Dhaka News , Blast

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD