Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना

 

रेडक्रॉस गतिविधियों से जुड़ें लोग : संजय रतन

ज्वालामुखी में लगा जिला रेडक्रॉस का एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर, 800 लोग लाभान्वित

Sanjay Ratan, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 04 Mar 2023

Last updated on: Mar 04, 2023, 00:00 IST

ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने लोगों से रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया है। वे जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा द्वारा शनिवार को ज्वाला जी के गीता भवन में आयोजित एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल इस मौके विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कांगड़ा जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस शिविर में करीब 800 लाभार्थियों ने विभिन्न सुविधाओं का लाभ लिया।

साधनहीन व्यक्तियों का सहारा है रेडक्रॉस

संजय रतन ने कहा कि गरीबों और साधनहीन व्यक्तियों को सहारा देने में रेडक्रॉस सोसायटी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जरूरी है ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़ें ताकि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की अधिक सेवा की जा सके।

जिला रेडक्रॉस सोसायटी को दिए 11 लाख रुपये

विधायक ने जिला रेडक्रॉस सोसायटी कांगड़ा को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इनमें से 10 लाख रुपये ज्वालामुखी मंदिर ट्रस्ट और 1 लाख रुपये विधायक निधि से प्रदान किए जाएंगे।

सेवा कार्यों में जुटी है रेडक्रॉस

वहीं, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी जिले में प्रमुखता से सेवा कार्यों में जुटी है। इसी के तहत इस प्रकार के अनेकों शिविर लगाकर जरूरतमंद लोगों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा व अन्य सेवाएं प्रदान करने पर बल दिया गया है।

शिविर में मिलीं ये सुविधाएं

उपायुक्त ने बताया कि इस शिवर में रक्तदान, चिकित्सा जांच, आयुष विभाग द्वारा चिकित्सा जांच, महिला रोग जांच, मेडिकल दिव्यांगता जांच कैंप, विभागीय प्रदर्शनियां, दिव्यांगजनों के सहायतार्थ सहायक उपकरणों का वितरण तथा निशुल्क दवाइयां वितरित करने जैसी सुविधाएं प्रदान की गईं।इस दौरान दिव्यांगता जांच कैंप में मेडिकल बोर्ड द्वारा 300 लोगों की जांच, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा 102 और आयुष विभाग द्वारा 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। 

इस दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में 76 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं 50 लाभार्थियों को स्वच्छता किट, 25 को कंबल, 20 को मच्छरदानी,10 को रसोई बर्तन सेट, 8 को व्हील चेयर, 3 को श्रवण यंत्र, 2 दृष्टि बाधित जरूरतमंदों को स्मार्ट केन तथा 1-1 सीपी  चेयर, रोलेटर एवं अन्य सहायक उपकरण भेंट किए गए।

शिविर में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न विभागों ने और स्वयं सहायता समूहों ने विकासात्मक और अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालामुखी मनोज ठाकुर, सीएमओ डॉ. सुशील, जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव ओ.पी शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. निधि जिंदल, आयुष विभाग से डॉ. बृजनंदन शर्मा, डॉ. आर के सूद, बीडीओ देहरा चतर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sanjay Ratan , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD