Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कर्नाटक में जल्द ही बनेंगे एप्पल फोन, एक लाख रोजगार होंगे सृजित : बसवराज बोम्मई

Basavaraj Bommai, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka, Bengaluru, Chief Minister Of Karnataka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 03 Mar 2023

Last updated on: Mar 03, 2023, 00:00 IST

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जल्द ही एप्पल फोन बनाए जाएंगे जिससे एक लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। ट्विटर पर मुख्यमंत्री बोम्मई ने कहा, "राज्य में जल्द ही एप्पल फोन बनाए जाएंगे। लगभग 1 लाख नौकरियां सृजित करने के अलावा, यह कर्नाटक के लिए बहुत सारे अवसर पैदा करेगा।"

उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, हम 2025 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए अपना योगदान देंगे।"सीएम बोम्मई ने केंद्रीय कौशल विकास और उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के एक पोस्ट को भी टैग किया। 

एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से राजीव चंद्रशेखर ने कहा, "कर्नाटक में 300 एकड़ की एक नई फैक्ट्री में भारत में एप्पल फोन बनाए जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी जी और सीएम बसवराज बोम्मई की डबल इंजन सरकार कर्नाटक के लिए निवेश और रोजगार और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए काम कर रही है।"

मीडिया रिपोटरें में कहा गया है कि एप्पल इंक पार्टनर फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने स्थानीय उत्पादन को बढ़ाने के लिए भारत में एक नए संयंत्र पर लगभग 700 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है। मैन्युफैक्च रिंग फैसिलिटी चीन से यहां शिफ्ट की जाएगी। 

अपनी प्रमुख इकाई होन हाई प्रिसिजन इंडस्ट्री कंपनी के लिए जानी जानेवाली ताइवान की कंपनी ने बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के करीब स्थित 300 एकड़ की साइट पर आईफोन के पुर्जे बनाने के लिए एक संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। सूत्रों ने कहा कि हैंडसेट की असेंबली इकाई स्थापित करने पर भी विचार किया जा रहा है।

 

Tags: Basavaraj Bommai , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka , Bengaluru , Chief Minister Of Karnataka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD