Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा

 

आप डिफेंस के साथ इस पिच पर टिक नहीं सकते : हरभजन सिंह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, India, Australia, India Vs Australia, Test Series, Border Gavaskar Trophy, Border Gavaskar Test Series, 3rd Test, Indore, Harbhajan Singh, Shubhman Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इंदौर , 02 Mar 2023

Last updated on: Mar 02, 2023, 00:00 IST

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मौजूदा तीसरे टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आप इंदौर की पिच पर डिफेंस के साथ बल्लेबाजी नहीं कर सकते। केएल राहुल की जगह प्लेइंग इलेवन में गिल को मौका दिया गया था। 

इस मौके को भुनाने में नाकाम रहे, क्योंकि उन्होंने दोनों पारियों में क्रमश: 21 और 5 रन बनाए। हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "देखिए, यहां गेम प्लान सरल है। आप डिफेंस के साथ इस पिच पर टिक नहीं सकते। पुजारा अपनी पारी के दौरान अपने पैरों का इस्तेमाल कर रहे थे। 

अगर आप सोच रहे हैं कि आप इंतजार कर सकते हैं और बाद में रन बना सकते हैं, तो यह काम नहीं करेगा। अगर आप इस पिच पर 70-80 रन पर खेल रहे हैं, तो आप सिर्फ एक गेंद पर आउट हो सकते हैं।"उन्होंने आगे कहा, "आपको रन बनाने के अवसर के लिए बाहर देखना होगा। 

आपको यह देखने की आवश्यकता है कि आप एक चौका कहां से प्राप्त कर सकते हैं। शुभमन एक छक्का लगाना चाहते थे, और जब आप यहां पिच की स्थिति पर विचार करते हैं, तो उनका ²ष्टिकोण सही था क्योंकि आप इस पिच पर लंबे समय तक डिफेंड नहीं कर सकते।"

तीसरे टेस्ट के पहले दिन पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद भारत को सिर्फ 109 रन पर समेट दिया गया, जहां आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू कुहनमैन ने अपना पहला पंजा लिया। दूसरी पारी में आफ स्पिनर नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में अपना दूसरा आठ विकेट लेने का कारनामा पूरा किया और भारत को 163 रनों पर समेट दिया और गुरुवार को होल्कर स्टेडियम में तीसरे टेस्ट में आस्ट्रेलिया को जीत की कगार पर खड़ा कर दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , India , Australia , India Vs Australia , Test Series , Border Gavaskar Trophy , Border Gavaskar Test Series , 3rd Test , Indore , Harbhajan Singh , Shubhman Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD