Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

विधायिक छीना ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जसपाल बांगड़ रोड व साथ लगते 10 लिंक रोड का उद्घाटन किया और हल्के में 6 नए ट्यूबवेल पास पूरे करवाए

Rajinder Pal Kaur Chhina, Rajinder Pal Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Mar 2023

Last updated on: Mar 02, 2023, 00:00 IST

विधानसभा क्षेत्र दक्षिण में जसपाल बांगर रिंग रोड और 10 लिंक रोड का उद्घाटन किया।  जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र व रिहायशी क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।  जब आप सरकार आई है तब से  निर्वाचन क्षेत्र में 60 से 70 सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। सड़क का उद्घाटन करते हुए मैडम ने कहा कि कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन क्षेत्र की जनता सड़क, बिजली, पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह गई। 

लेकिन अब विधानसभा क्षेत्र के लोगों को सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरतों से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। इन सड़कों के निर्माण के साथ ही उन्हें 6 नए पेयजल ट्यूबवेल भी पास करवाए। उन्हीं में से एक वार्ड नंबर 31 गगन नगर ट्यूबबेल का उद्घाटन किया गया। मैडम ने कहा की पहले विधायक लच्छेदार भाषण देकर वोट लेते रहे, लेकिन उन्होंने पानी जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए भी कोई कदम उठाना जरूरी नहीं समझा। 

उन्होंने कहा कि लंबे समय से लटके लोगों की इस समस्या के समाधान के लिए विधानसभा क्षेत्र में छह ट्यूबबेल पास कर गगन नगर में ट्यूब बेल का काम शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि छह नलकूप लग जाने से लोगों को पीने के पानी की समस्या दूर हो जाएगी और लोगों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले की पारंपरिक पार्टियों की सरकारें समस्याएं पैदा करती थीं और लोगों को अपने में उलझाए रखती थीं, लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार जनता की सरकार है, जिसे जनता ने हल करने के लिए बदलाव के रूप में लाया है। 

विधायक छिना को जसपाल बांगर इंडस्ट्री एसोसिशन द्वारा सम्मानित भी किया गया।  इस मौके पर मैडम छीना के साथ उनके पीए हरप्रीत, रमेश कक्कड़ (अध्यक्ष जसपाल बांगड़ उद्योग संघ), राजिंदर, युवराज साइकिल, परमिंदर सिंह सोंध, डॉ. जोगिंदर बेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, रिपनदीप सिंह गरचा, विक्की लोहारा, सुखदेव गरचा, चेतन थापर, गगन गग्गी, डॉक्टर जसबीर सिंह, अजय शुक्ला, बीएल यादव, बीर सुखपाल आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Rajinder Pal Kaur Chhina , Rajinder Pal Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD