Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

रेप के आरोप में यूपी का पीसीएस अफसर गिरफ्तार

Repe News, Rape, Rapist, Uttar Pradesh, Uttar Pradesh Rape, PCS Officer Arrested In Up
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायबरेली (उत्तर प्रदेश) , 02 Mar 2023

Last updated on: Mar 02, 2023, 00:00 IST

यूपी प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) के एक अधिकारी को शादी का झांसा देकर एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी गोपाल प्रसाद कुशवाहा मनरेगा रायबरेली में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। उन्हें बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

बदायूं के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि बदायूं में 2016 से 2020 तक खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के रूप में तैनात रहने के दौरान 50 वर्षीय कुशवाहा ने कई मौकों पर महिला का यौन शोषण किया और उससे शादी करने का वादा किया था। 

पीड़िता बदायूं बीडीओ कार्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पीड़िता ने पिछले साल दिसंबर में राज्य महिला आयोग में कुशवाहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। आयुक्त के निर्देश पर एसपी बदायूं ने आरोपों की जांच के आदेश दिए थे। जांच करने वाले क्षेत्राधिकारी बदायूं सिटी अशोक मिश्रा ने बताया कि कुशवाहा के खिलाफ जनवरी में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। 

मिश्रा ने कहा कि आरोपी अधिकारी ने पीड़िता को यह नहीं बताया कि वह शादीशुदा है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि बदायूं से शाहजहांपुर ट्रांसफर होने के बाद भी कुशवाहा ने उसका यौन शोषण जारी रखा। बदायूं पुलिस के सूत्रों ने कहा कि पीड़िता ने प्राथमिकी में दो अन्य लोगों का भी नाम लिया है और उनका पता लगाने के प्रयास जारी हैं। वे आरोपी अधिकारी के सहयोगी हैं और कथित तौर पर महिला को धमकाते थे। पुलिस कुशवाहा के बैंक खातों को भी खंगाल रही है।

 

Tags: Repe News , Rape , Rapist , Uttar Pradesh , Uttar Pradesh Rape , PCS Officer Arrested In Up

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD